फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Used fake passports and visas abroad through human trafficking

नकली पासपोर्ट और वीजा के जरिये विदेशों में करता था मानव तस्करी

Fri, 29 Jul 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Used fake passports and visas abroad through human trafficking
Jail

नकली पासपोर्ट और वीजा से अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजकर मानव तस्करी करने वाले बदमाश को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। आरोपी की पहचान गांव बसैला, होशियारपुर, पंजाब निवासी जसविंदर सिंह उर्फ ब्रह्मी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट थाने में जसविंदर के खिलाफ तीन मामले दर्ज थे। 2009 से पुलिस को उसकी तलाश थी। दिल्ली की अदालत ने जसविंदर को भगोड़ा भी घोषित किया हुआ था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि 19 जुलाई को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मानव तस्करी में शामिल बदमाश जसविंदर सिंह सागरपुर रोड, दिल्ली में आपने किसी जानकार से मिलने आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद घेराबंदी कर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। जसविंदर ने बताया कि उसने खुद काम करने के लिए लीबिया और सऊदी अरब की यात्रा की थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बलबीर से हुई थी। बाद में वह भारत आ गया। 


बलबीर नकली पासपोर्ट और वीजा के आधार पर लोगों को विदेश भेजने का काम करता था। जसविंदर ने बलबीर के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया। 

इस बीच 1985 में वह गिरफ्तार भी हुआ। लेकिन जेल से छूटने के बाद वह फिर मानव तस्करी करने लगा। इस बीच 2009 के बाद से वह फरार हो गया। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed