फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   up police riding stolen bike in nida

मेरी चोरी हुई बाइक सिपाही चला रहा है, वापस दिला दो

Tue, 13 Sep 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 13 Sep 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
up police riding stolen bike in nida
- फोटो : अमर उजाला

पांच माह पहले परचून दुकानदार की चोरी बाइक एक सिपाही के पास मिली। अब उसे पाने के लिए थाने का चक्कर लगा रहा है। बह बार-बार यहीं कह रहा है कि मेरी चोरी हुई बाइक को सिपाही चला रहा है।

विज्ञापन


वापस दिलाने की बात कह रहा है। वहीं इस मामले में सिपाही का कहना है कि बाइक को बनवाने में 15 हजार रुपये खर्च हो गए, उसे दे दो और बाइक ले जाओ।
 
गांव हबीबपुर निवासी राधेश्याम ने बताया कि वह परचून की दुकान चलाता है। 30 अप्रैल को सूरजपुर मार्केट स्थित दुकान पर मोबाइल रिपेयरिंग कराने गया था। इस दौरान उसकी बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट सूरजपुर थानेे में करा दी। 9 सितंबर को मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। व्यक्ति ने जानकारी दी कि वह उसकी बाइक की सूचना दे सकता है। उसने मुरादाबाद स्थित एक कुरियर कंपनी के कार्यालय बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संज्ञान में नहीं आया है मामला 

up police riding stolen bike in nida

अगले दिन राधेश्याम बताए गए पते पर पहुंच गया। वहां से तीन हजार लेने के बाद उसे बाइक की औरंगाबाद थानेे में नंबर बदलकर खड़ी होने की जानकारी दी गई।

राधेश्याम का आरोप है कि औरंगाबाद थाने में उसकी बाइक मिल गई। जब बाइक चलाने वाले सिपाही से संपर्क किया तो उसने बताया कि दिल्ली के रिश्तेदार से गाड़ी ली है। उसने बाइक के टायर-ट्यूब बदलवाने के साथ अन्य सामान भी लगवाने की बात कही।

उसने कहा कि 15 हजार रुपये देने पर बाइक वापस देेगा। इसके बाद राधेश्याम वापस लौट आया। उसका कहना है कि वह दोबारा सिपाही से संपर्क करेगा, अगर बाइक नहीं दी, तो उच्च अधिकारियों सेे शिकायत करेगा।

यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर मुझसे इस मामले की शिकायत की गई, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- पीआर शर्मा, औरंगाबाद, थाना प्रभारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed