फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unnatural sex with school boys in gurgaon

स्कूल से घर लौट रहे दो बच्चों के साथ कुकर्म

Thu, 29 May 2014 05:31 PM IST
Updated Thu, 29 May 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
unnatural sex with school boys in gurgaon

घर हो या बाहर, हर जगह हैवानों की गंदी नजरें महिलाओं और बच्चों की इज्जत को तार-तार करने के लिए घूरती रहती हैं।

विज्ञापन


हवस के अंधे दो युवकों ने स्कूल से घर लौट रहे दो मासूमों को भी नहीं बख्शा और उनके साथ ऐसा कृत्य किया जिसे सुनकर ही मन विचलित हो जाए।

स्कूली बच्चों के साथ कुकर्म की घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद आसपास के लोग भी खासे परेशान नजर आए। बच्चों के साथ कुकर्म की जानकारी मिलने पर परिवार वाले सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

मुंह बंद करके झाडियों में खींचा

unnatural sex with school boys in gurgaon

घटना बीते दिन की बताई जा रही है जब सिंकदरपुर स्थित झुग्गियों में रहने वाले 10 और 11 वर्षीय बच्चे (रिश्ते में चाचा-भतीजा) फरीदाबाद रोड स्थित अपने स्कूल वापस घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटते वक्त मार्बल मार्केट के आगे झाड़ियों के पास दो युवकों ने उन बच्चों को पकड़ कर झाड़ियों में खींच लिया और उनके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया।

बच्चों ने खुद को बचाने के लिए शोर भी मचाया लेकिन आरोपियों ने उनका मुंह बंद कर दिया। घटना के बाद आरोपी दोनों बच्चों को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। बदहवास बच्चे किसी तरह गिरते पड़ते घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पडो़स में रहता है एक आरोपी

unnatural sex with school boys in gurgaon

पुलिस ने बच्चों के मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कार्रवाई करते हुए मालदा वेस्ट बंगाल निवासी समीम शेख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे का आदी है। वह पिछले कुछ महीनों से पीड़ित बच्चे के पड़ोस में किराये पर रहता था और दिल्ली-गुड़गांव में कई आपराधिक मामलों में जेल भी जा चुका है।

बताया जा रहा है कि डेढ़ माह पहले ही वह जेल से बाहर आया था जिसके बाद झुग्गी झोंपड़ियों के आसपास नशे में पड़ा रहता था।

डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस एससआई राजेंद्र सिंह के अनुसार मासूमों को अकेला देख अपने एक अन्य साथी के साथ उसने इस कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed