{"_id":"cb48c6387521f2a7876158c078e4b5cb","slug":"union-leader-got-beaten-in-imt-manesar-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनियन नेता के साथ मारपीट, दो श्रमिक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूनियन नेता के साथ मारपीट, दो श्रमिक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 03 Sep 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के आईएमटी मानेसर सेक्टर चार स्थित मुंजाल किरयू कंपनी में चल रहे विवाद के बीच बुधवार को फिर माहौल गरमा गया। काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने यूनियन नेता के साथ ही मारपीट कर दी। जिसमें उसे गंभीर रुप से जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
प्लांट में माहौल गरमाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल श्रमिक को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने घायल श्रमिक नेता के बयान पर आरोपी श्रमिकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर प्लांट के बाहर पीसीआर को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मुंजाल किरयू कंपनी में प्रबंधन के साथ विवाद को लेकर श्रमिक संगठन कई दिनों से बाजू पर पट्टी बांधकर काम कर रहे है। बुधवार को सुबह की शिफ्ट के दौरान यूनियन उपप्रधान अमित गिरी के साथ दो श्रमिक अनूज और सोनू का काम को लेकर विवाद को हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यूनियन नेता पर प्रबंधन की तरफ से काम करने का आरोप लगाते हुए दोनों श्रमिकों ने यूनियन नेता के साथ हाथापाई शुरु कर दी। प्लांट में मारपीट की सूचना मिलने पर दूसरे श्रमिक भी इकट्ठा हो गए। जिसके बाद माहौल गरमा गया। प्लांट में मारपीट की सूचना मिलने पर मानेसर थाना पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंच गई।
श्रमिकों के उग्र रुख को देखते हुए प्लांट में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया। जिसके बाद घायल यूनियन नेता अमित को रॉकलैंड अस्पताल में दाखिल कराया गया। मानेसर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रीतपाल के अनुसार अस्पताल में यूनियन नेता के बयान पर आरोपी श्रमिक अनूज और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुरक्षा के तौर पर यहां पर पीसीआर को तैनात कर दिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।