फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unhappy woman with love marriage got sucide

प्रेम विवाह में मिली बेवफाई से दुखी महिला ने लगाई फांसी

Sat, 14 May 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 May 2016 02:39 AM IST
सार

  • छह माह पूर्व ही दोनों ने किया था प्रेम विवाह 
  • पति छोड़कर पहली पत्नी के पास चला गया था

विज्ञापन
unhappy woman with love marriage got sucide
मृतक काजल

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में पति की बेवफाई से सदमे में आई एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। सुसाइड नोट में उसने पति व पहली पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक काजल गुप्ता (23) परिवार के साथ सी-17, पालम नगर  गणेश नगर, मंडावली में रहती थी। डीयू से ग्रेजुएशन करने के बाद वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इस बीच अगस्त 2015 में उसकी मुलाकात अंकित से हुई। अंकित लोन दिलाने का काम करता था। उसने काजल को घर से ही टेली-कॉलर की नौकरी दे दी।
विज्ञापन


काजल लोन के लिए घर से ही कॉल करने लगी। इस बीच काजल और अंकित की नजदीकी बढ़ गई। दोनों ने पिछले साल 20 नवंबर को शादी कर ली। शादी के समय अंकित ने खुद को अनाथ बताया था। काजल की मां ने दोनों को रहने के लिए अपने घर के पास एक फ्लैट दिलवा दिया था। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच 23 अप्रैल 2016 को काम से जाने की बात कर अंकित गायब हो गया। तलाश करने के बाद काजल 24 अप्रैल को मंडावली थाने पहुंची। इस बीच छानबीन के बाद पता चला कि अंकित पहले से शादीशुदा है। वह अपनी पत्नी निशा व तीन साल की बेटी के साथ सिरसपुर, समयपुर बादली में रहता है।

unhappy woman with love marriage got sucide
काजल के शव को रोड पर रख कर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

काजल ने अपने पति को वापस लाने का खूब प्रयास किया लेकिन निशा व अंकित उसे धमकाते रहे। इसी बात से परेशान होकर बृहस्पतिवार दोपहर को काजल ने अपनी मां के घर पर फांसी लगा ली। काजल के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। इसमें काजल ने पति व पहली पत्नी निशा को मौत के लिए जिम्मेदार बताया। साथ ही इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा, लगाया जाम
23 अप्रैल को जब अंकित गायब हुआ तो काजल मंडावली थाने पहुंची। वहां उसने अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराने का प्रयास किया। मंडावली पुलिस ने उससे  मामला प्रशांत विहार का होने की बात कहकर वहां भेज दिया। किसी भी थाने में उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। जब बृहस्पतिवार को काजल ने फांसी लगा ली, तो भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। गुस्साए परिजनों ने करीब दो बजे काजल का शव गणेश नगर चौक पर रखकर जाम लगा दिया।  करीब एक घंटा यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed