{"_id":"57851c8c4f1c1b0f7a13e2f1","slug":"under-world-don-chhota-rajan-a-senior-police-officer-in-the-case-filed-a-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर वर्ल्ड डॉन छोटा राजन मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दर्ज करवाया बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंडर वर्ल्ड डॉन छोटा राजन मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दर्ज करवाया बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
छोटा राजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर वर्ल्ड डॉन छोटा राजन की बाली में गिरफ्तारी और उसे भारत लाने का पूरा विवरण वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि छोटा राजन को इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर बाली में गिरफ्तार किया था।
पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई जज विनोद कुमार के समक्ष वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सोनल मोहन अग्निहोत्री ने अपना बयान दर्ज करवाया। उन्होने अपने बयान में पूरी कार्रवाई और छोटा राजन की गिरफ्तारी व प्रत्यर्पण की पूरी जानकारी कोर्ट को दी।
सीबीआई ने अग्निहोत्री को अभियोजन के गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश किया था। इस मामले में छोटा राजन समेत चार आरोपी हैं। यह केस फर्जी पहचान के आधार पर पासपोर्ट बनवाने और विदेश भागने का है।
विज्ञापन
अदालत ने मामले की आगे सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख तय की है। कोर्ट ने इस मामले में धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, आपराधिक साजिश संबंधी धाराओं में राजन व अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे।