{"_id":"56dc14f24f1c1ba3358b47b8","slug":"under-the-deal-the-land-of-the-woman-s-murder-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":" जमीन सौदे के चलते षड्यंत्र के तहत की महिला की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन सौदे के चलते षड्यंत्र के तहत की महिला की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 06 Mar 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
Murder
शनिवार को तावडू के एक मकान में हुई महिला की हत्या को लेकर मृतका के भाई ने दोषियो पर षड़यंत्र के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर पांच नामजद व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका सपना के भाई नीरज राघव पुत्र अशोक राघव निवासी ठाकरवाला वार्ड नंबर 11 सोहना ने पुलिस को अपने ब्यान में बताया की इशा खान सोहना में आसू पटवारी के पास काम करता था।
विज्ञापन
इसके अलावा वह प्रोपर्टी का काम भी करता था। जमीन के खरीद फरोख्त को लेकर इशा खान काफी समय से उनके घर आता जाता रहता था। पीड़ित का कहना था की उनके जमीन के छिपे कुछ हिस्से जिनका उन्हें पता नही था।
विज्ञापन
उस जमीन का इशा खान को पता चल जाता था और उसने कई बार उनकी जमीन के हिस्से के सौदे भी कराये थे। पीड़ित का आरोप था की इसी बीच दोषी इशा खांन ने उनकी बहन को बहला-फुसला लिया।
उन्होंने बताया की पांच मार्च को दस बजे से उसकी बहन घर से लापता थी। जिसे बहलाफुसलाकर इशा खान अपने घर वार्ड नंबर आठ समीप पीडब्लूडी कार्यालय तावडू के समीप ले गया और एक षडयंत्र के तहत दोषियों के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी।
सूचना मिलने के बाद जब वह घटना स्थल पर पहुंचा तो उसकी बहन की हत्या की हुई थी। शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। दीवार व चारपाई के नीचे खून लगा हुआ था।