फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   uncle rapes a minor girl in gurgaon

हवस में डूबे मौसा ने 11 साल की बच्ची से किया रेप

Wed, 21 May 2014 07:12 PM IST
Updated Wed, 21 May 2014 07:12 PM IST
विज्ञापन
uncle rapes a minor girl in gurgaon

रिश्तों का कत्ल इससे बढ़कर क्या होगा जब रक्षक ही भक्षक बन जाए। मान-मर्यादाओं को दरकिनार करते हुए शहर में मासूम बच्चियों के साथ हुई दरिदंगी के बाद शहर की बच्चियां घर पर भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।

विज्ञापन


रिश्तों को तार-तार करते हुए ऐसी ही हैवानियत के दो किस्सों ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया।

महज नौ और 11 साल की छोटी सी उम्र में लड़कियों को ऐसी हैवानियत देखनी पड़ी। इससे पुलिस भी इनकी सुरक्षा को लेकर सोचने पर मजबूर हो गई है।

सगे मौसा ने किया रिश्तों का कत्ल

uncle rapes a minor girl in gurgaon

11 वर्ष की मासूम बच्ची को उसके सगे मौसा ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। अपने बच्चों के साथ उसे रखते हुए आरोपी मौसा उसके साथ एक साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा था।

इतना ही नहीं, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी से बच्ची सहमी रही और आरोपी लगातार उसके साथ हैवानियत का खेल खेलता रहा।

हद तो तब हो गई जब पिछले हफ्ते उसके भरोसे छोड़कर गई उसकी मां और बीवी की गैरमौजूदगी में आरोपी उसके साथ लगातार कई दिनों तक रेप करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरकार बच्ची ने दिखाई हिम्मत

uncle rapes a minor girl in gurgaon

आखिरकार बच्ची किसी तरह मौसा के चंगुल से बचकर निकली और पड़ोस में रहने वाली एक महिला को सारी आपबीती सुनाई। इस पर उसने तुरंत उसकी मां को सूचना दी। मां ने पुलिस को जानकारी दी।

डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सभी जी ब्लॉक में एक बिल्डिंग में केयर टेकर का काम करते थे। इसमें आरोपी मौसा बिल्डिंग की चौकीदारी करता था।

इसी का फायदा उठाते हुए उसने बच्ची को हवस का शिकार बनाया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी यूपी के फतेहपुर निवासी दयाराम (35) को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

सो रही बच्‍ची से रेप की कोशिश

uncle rapes a minor girl in gurgaon

सिटी थाना एरिया के ज्योति पार्क में ऐसा ही एक और मामला सामने आया जिसमें पड़ोस में रहने वाले युवक की नजर से आठ साल की बच्ची भी नहीं बच पाई।

घर में जान-पहचान का फायदा उठाते हुए युवक उस पर लगातार गंदी निगाहें रखता था। बीती रात छत पर सो रही बच्ची को अकेला पाकर युवक छत पर आ गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

बच्ची ने खुद को दरिंदे के चंगुल से बचाने के लिए प्रयास करते हुए चिल्लाना शुरू किया तो उसके परिजन जाग गए। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी उज्जवल पुत्र जसबीर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed