फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two years old dowry murder case accused sent to jail

दो साल पुराने दहेज हत्या के मामले के आरोपी को अब मिली जेल की सजा

Sun, 29 Oct 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 29 Oct 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
two years old dowry murder case accused sent to jail
प्रतीकात्मक चित्र

दो साल पुराने दहेज हत्या के एक मामले में नूंह की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शशि चौहान की अदालत ने दोषी पति को सात साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 2500 रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। आरोपी एक महिला को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। जबकि अभियोग में अभी कई आरोपी फरार चल रहे हैं। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को भोंडसी जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार, राजस्थान अलवर के किशनगढ़ निवासी पप्पू ने 1 नवंबर 2015 को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बेटी अनीता की शादी 5 माह पहले बबलू पुत्र शेर सिंह निवासी खरखड़ा (अलवर) के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे। अधिक दहेज लाने की मांग करते हुए घटना से दो माह पहले आरोपियों ने अनीता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन


बाद में पंचायत में राजीनामा करा दिया गया। अनीता अपनी ससुराल आ गई। घटना से 10-12 दिन पहले ही आरोपी बबलू, अनीता व परिवार को लेकर फिरोजपुर झिरका में रिश्तेदारी में आ गया। यहां सुभाष कालोनी में किराए पर रहने लगा। 31 अक्तूबर 2015 को आरोपियों ने मिलकर अनीता को मार दिया तथा अंतिम संस्कार के लिए उसे चोरी-छिपे गांव खरखड़ा ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शक होने पर उसका अंतिम संस्कार नहीं होने दिया और अनीता के पिता को फोन से सूचना दी। पंचायत के सामने बबलू ने माना कि उसने ही अनीता को मारा है। जिसके बाद पुलिस ने बबलू, महेंद्र, धर्म सिंह, रज्जी, रोशनी तथा श्याम सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी बबलू तथा रज्जी को गिरफ्तार कर लिया था। ट्रायल के दौरान कोर्ट ने रज्जी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed