फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two women got raped in faridabad

हवस का शिकार बनीं दो युवतियां

Fri, 11 Aug 2017 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 11 Aug 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
two women got raped in faridabad

औद्योगिक नगरी में मनचलों की हवस का शिकार बनीं दो युवतियों ने अलग-अलग थानों में केस दर्ज कराया है। एक युवती को उसकी सहेली ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला कर भाई के हवाले कर दिया। दूसरे मामले में देर रात लघुशंका के लिए निकली युवती को गांव के ही एक लड़के ने हवस का शिकार बना डाला। पुलिस दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।  

विज्ञापन


सेक्टर 55 थाना क्षेत्र के एक गांव की सीमा स्थित खेत में एक परिवार का मकान है। बुधवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे परिवार की 20 वर्षीय लघुशंका करने के लिए खेत पर गई थी। आरोप है कि वहां गांव के योगेश ने युवती को दबोच लिया और हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन


एसएचओ सेक्टर 55 ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, पीड़िता को भी नारी निकेतन भेज दिया गया है। उधर  छांयसा थाना क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय युवती के अनुसार 2014 में उसकी एक लड़की से अच्छी दोस्ती हो गई। उसी साल एक दिन लड़की बहाने से युवती को अपने घर ले गई यहां लड़की के भाई रवि ने युवती को कोल्ड ड्रिंक पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्ड ड्रिंक पीते ही युवती को चक्कर आने लगे, लड़की उसे और रवि को कमरे में बंद कर चली गई। आरोप है कि इसके बाद रवि ने युवती से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो भी बनाईं। दोनों भाई-बहन अब उसे इन तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने लगे। रवि उसे आए दिन हवस का शिकार बनाता। रवि ने दबाव देकर उससे शादी रचाई और घर में रखा।


घर पर परिवार वाले परेशान करते और रवि शारीरिक शोषण। अब इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ तिगांव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed