फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two women arrested in Fraud 50 lakh on name of health insurance in Delhi

50 लाख की ठगी के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार, हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर लगाती थी चूना

Wed, 14 Aug 2019 05:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 14 Aug 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
Two women arrested in Fraud 50 lakh on name of health insurance in Delhi
Arrest - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

कॉल सेंटर में काम करने के अनुभव का इस्तेमाल कर दो महिलाओं ने हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 300 से अधिक लोगों से 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। साइबर सेल ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से छह कंप्यूटर, 13 मोबाइल, 11 एटीएम कार्ड, पासबुक और पैन ड्राइव सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए। आरोपियों की पहचान मंगोलपुरी निवासी 33 वर्षीय सुमन लता और राजनगर, पालम निवासी ज्योति के तौर (34) के रूप में हुई। दोनों शादीशुदा हैं और इनमें से एक ने स्नातक की है तो दूसरी ने अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रखी है। दोनों पहले कॉल सेंटर में काम कर रही थी। तनख्वाह कम मिलने से नाखुश महिलाएं ठगी के धंधे में उतर गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शिबू अपने परिवार के साथ वेस्ट सागरपुर में रह रहा है। उनके एक भाई की दोनों किडनी खराब थी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए शिबू पर लगातार खर्च का दबाव बढ़ रहा था। भाई की बीमारी से उसकी परेशानी और भी अधिक बढ़ गई थी। शिबू को कुछ दिन पहले एक महिला ने कॉल कर इंश्योरेंस पॉलिसी की जानकारी दी। आरोपी महिला ने अपना नाम प्रिया बताते हुए पैरामाउंट मैक्स हेल्थकेयर की एजेंट के तौर पर अपनी पहचान बताई।
विज्ञापन


मैक्स सिल्वर प्लस पॉलिसी ऑफर करते हुए 25 हजार रुपये का भुगतान करने को कहा। भाई की बीमारी का कवर होने की वजह से शिबू इस ऑफर के लिए तैयार हो गए और तय राशि का ऑनलाइन भुगतान कर दिया। इसके एवज में शिबू को एक पत्र भी मिला, जिसके तहत सप्ताह में तीन ओपीडी बिलों के भुगतान का वादा किया गया। जरूरत के वक्त जब इसका फायदा नहीं मिला तो शिबू ने एजेंट को फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद होने की वजह से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिबू की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच साइबर सेल और स्थानीय पुलिस को सौंप दी। जांच में इसका खुलासा हुआ कि इंश्योरेंस के नाम पर ठगी का यह धंधा विकासपुरी के शंकर गार्डन में लंबे समय से चल रहा था। पुलिस ने ऑफिस में छापामारी कर दोनों महिला एजेंट को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed