फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two maintain two girlfriends boy became thief in delhi

दो गर्लफ्रेंड्स का खर्चा उठाने के लिए करता था चोरी, उससे पहले जाता था मंदिर

Fri, 31 Mar 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Mar 2017 09:23 AM IST
सार

- खिड़की से घुसकर घरों में करता था सेंधमारी 
- चोरी करने से पहले मंदिर में दर्शन करने जाता था 
- खिड़की से घुसकर घरों में करता था सेंधमारी 
- दक्षिण जिला पुलिस ने एक सेंधमार को दबोचा 

विज्ञापन
two maintain two girlfriends boy became thief in delhi
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण जिले की एफटीएफ ने एक ऐसे सेंधमार को गिरफ्तार किया है जो घरों में खिड़की से घुसकर सेंधमारी करता था। खास बात ये है कि आरोपी सेंधमारी की वारदात करने के लिए जाने से पहले मंदिर में दर्शन करने जाता था।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की दो गर्लफ्रेंड हैं और उनका खर्चा उठाने के लिए अपराधिक वारदात करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30370 रुपये, चार महंगे मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, सोनी कैमरा, स्पीकर समेत दो होम थियेटर आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से सेंधमारी की दस वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार पिछले कुछ महीनों से साकेत, महरौली, डिफेंस कॉलोनी, केएमपुर, सफदरजंग एंक्लेव और लोधी कॉलोनी में सेंधमारी की काफी वारदातें आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करते थे चोरी

two maintain two girlfriends boy became thief in delhi
चोरी
देखने में ये आ रहा था कि आरोपी महरौली व वसंतकुंज में अलग-थलग सी जगह पर स्थित घरों में ज्यादा वारदात करते थे। इन वारदातों को रोकने के लिए एसटीएफ प्रभारी केएल यादव की देखरेख में एसआई विजयपाल व एएसआई जितेन्द्र की विशेष टीम बनाई गई।

इस पुलिस टीम ने जांच के बाद एमजी रोड पर सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपी सेंधमार मनोज कुमार उर्फ मन्नू (19) को 29 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसके कब्जे से जो सामान बरामद हुआ है वह उसने साथी मनोज उर्फ काला, बंटू और कुणाल के साथ महरौली व वसंतकुंज इलाके से चुराया था।

उसने बताया कि वह खिड़की के जरिए घरों में घुसते थे और तालों को लोहे की रॉड केजरिए तोड़कर ज्वेलरी, नकदी व इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा लेते थे। आरोपी की दो गर्लफ्रेंड है। इसके अलावा वह ड्रग्स लेने का आदि है। गर्लफ्रेंड का खर्चा व अपनी आदतों को पूरा करने केलिए वह अपराधिक वारदात करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed