{"_id":"59f088cc4f1c1b79548b9107","slug":"two-lakhs-looted-from-farmer-son-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पिता-पुत्र से दो बदमाशों ने 2 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान पिता-पुत्र से दो बदमाशों ने 2 लाख रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, दनकौर
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
money
- फोटो : money
क्षेत्र के अच्छेजा गांव के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने रबूपुरा निवासी किसान पिता-पुत्र से तमंचे के बल पर 2 लाख रुपये लूट लिए। किसान बैंक से रुपये निकालकर लौट रहा था। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मिर्जापुर गांव निवासी किसान भूपेंद्र और उसके पिता खेतीबाड़ी करते हैं। बुधवार दोपहर दोनों पिता-पुत्र बाइक से कस्बा स्थित केनरा बैंक में अपने खाते से 2 लाख रुपये निकालने आया था। बैंक से रुपये निकालकर बैग में रखने के बाद वह घर लौट रहा था। तभी रास्ते में अच्छेजा गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
एक बदमाश ने उसके पिता को तमंचे की नोंक पर लेकर रुपयों का बैग छीन लिया और दूसरे ने बाइक को धक्का देकर दोनों को नीचे गिराकर फरार हो गये। पीड़ित ने बताया कि उसने कर्ज चुकाने के लिए कुछ दिन पहले ही अपना प्लॉट बेचा था। गांव के ही एक व्यक्ति के उधार लिए रुपये लौटाने के लिए बैंक से 2 लाख रूपये निकाले थे।
विज्ञापन
दनकौर कोतवाल फरमूद अली का कहना है कि पीड़ित किसान की शिकायत पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। बैंक और कस्बे की दुकानों में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।