फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two held with heroine worth rupees 40 crore in delhi

दिल्ली में 40 करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 30 Jun 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jun 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
two held with heroine worth rupees 40 crore in delhi
हेरोइन के साथ पकड़े गए स्मगलर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की गई है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हेरोइन म्यांमार से मणिपुर व असम होकर दिल्ली-एनसीआर में आ रही थी। स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, सेल की टीम को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय है।
विज्ञापन


एसआई प्रवीण राठी को 25 जून को सूचना मिली कि दो तस्कर धनराज व वसीम खान हेरोइन की खेप देने कार से मैक्स अस्पताल, शालीमार बाग दिल्ली आएंगे। इंस्पेक्टर वीएन पाठक व जितेन्द्र तिवारी की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों प्रतापगढ़, राजस्थान के रहने वाले हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed