फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two girls found dead at home when the other members returned from shopping

बेटे की शादी की शॉपिंग कर वापस लौटे तो दो बेटियों की ऐसी हालत देख घर में छाया मातम, ये थी वजह

Mon, 05 Feb 2018 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 05 Feb 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
two girls found dead at home when the other members returned from shopping
two sisters burnt alive - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दखल के बाद पुलिस ने बहांपुर गांव में हुई दो बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत का खुलासा 24 घंटे के अंदर कर दिया।

विज्ञापन


शीलू के शादी से इंकार करने पर आरोपी प्रेमी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद चश्मदीद ममेरी बहन शिवानी की भी हत्या कर दोनों के शव पेट्रोल छिड़ककर जला दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी को बीबीनगर तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार को बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव बहांपुर में दो बहनों की हत्या कर शव जलाने के मामले में शीलू के पिता गजेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 फरवरी को उनके पुत्र की थी शादी

two girls found dead at home when the other members returned from shopping
two sisters burnt alive - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने पुलिस को बताया था कि 18 फरवरी को उनके पुत्र की शादी थी। बृहस्पतिवार को वह अपने परिजनों के साथ खरीदारी करने के  लिए दिल्ली गए थे।

घर पर उनकी पुत्री शीलू व रिश्तेदार की पुत्री शिवानी मौजूद थीं। जब वह लौटे तो दोनों के शव अलग-अलग कमरों में जली हुई अवस्था में पड़े मिले थे।

शीलू की कॉल डिटेल खंगाली गई थी

two girls found dead at home when the other members returned from shopping
two sisters burnt alive - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी मुनीराज जी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि स्वाट टीम प्रभारी अभिनव सिंह पुंडीर व बीबीनगर एसओ मामले की जांच कर रहे थे।

मृतक युवती शीलू की कॉल डिटेल खंगाली गई थी, जिसमें युवक अंकित सिरोही उर्फ पुष्कल पुत्र राजवीर सिंह निवासी गांव ढकौली, हाल निवासी सीएचसी कस्बा व थाना बीबीनगर का नाम सामने आया।

घटना का खुलासा करने वाली टीम को आईजी जोन (मेरठ) ने 50 हजार रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed