चलती कार में दोस्तों ने नाबालिग की लूटी इज्जत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए भले सैकड़ों कदम उठाने की बात की जा रही हो, पर असलियत कुछ और ही है। सच तो ये है कि हैवानों के हौसले बुलंद हैं।
यही नहीं, वहशी दरिंदे अपनी हवस पूरी करने के लिए किसी भी हद तक जाकर महिलाओं, युवतियों, नाबालिगों ही नहीं मासूमों के साथ भी हैवानियत करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
इस मामले में तो हैवानों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। दो दोस्तों ने मिलकर एक 16 वर्षीय नाबालिग को जबरन कार में भर कर चलती कार में उससे रेप किया।
इतने से ही नहीं माने हैवान
ये दोनों हैवान नाबालिग के साथ कार में रेप कर के ही नहीं माने, बल्कि एक जगह कार रोक कर एक दोस्त ने फिर से नाबालिग के साथ रेप किया। करीब 16 वर्षीया एक लड़की ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि वह 5 मई की शाम को छोटे भाई को ट्यूशन से लेने गई थी।
इसी दौरान रास्ते में 18 वर्षीय पवन कार के साथ खड़ा था। जैसे ही वह कार के पास से गुजर रही थी, पवन ने मुंह बंद करके उसे कार में डाल लिया।
इस दौरान कृष्ण नामक युवक कार चला रहा था और पवन कार में लड़की के साथ हैवानियत कर रहा था। लड़की का आरोप है कि दोनों उसे एक दूसरी जगह ले गए, वहां पवन ने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया।
कहां का है मामला?
जबरन कार में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली नाबालिग लड़की फरीदाबाद की रहने वाली है। उसने फरीदाबाद थाना सेक्टर-7 में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नाबालिग लड़की ने दो लड़कों पर अपहरण और रेप का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने बस एक लड़के पर रेप का मामला दर्ज किया है, क्योंकि लड़की के अनुसार दूसरे दोस्त ने केवल उसे ले जाने में आरोपी के दोस्त ने उसकी मदद की थी।
लड़की का आरोप है कि जबरन दोनों उसे कार में भर कर सेक्टर-2 क्षेत्र में ले गए, वहां पवन ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान पवन ने कार में भी उससे हैवानियत की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।