{"_id":"1ff64af6ac82558a8b098667685842e7","slug":"two-engineers-of-du-arrests","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU के 2 इंजीनियर रंगेहाथ पकड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
DU के 2 इंजीनियर रंगेहाथ पकड़ाए
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Feb 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दो इंजीनियरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इंजीनियरिंग विभाग में तैनात दोनों इंजीनियरों पर आरोप है कि वह ठेकेदार से बिल पास कराने के लिए उससे रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एसीबी को शिकायत मिली कि डीयू के इंजीनियरिंग विभाग में तैनात दो असिसटेंट इंजीनियर एक ठेकेदार से बिल पास करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे हैं।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर एसीबी की दो टीमों ने शिकायतकर्ता के साथ उसे पकड़ने की योजना बनाई। योजना के अनुसार, शिकायतकर्ता ने दोनों इंजीनियर को 17 हजार रुपये की रिश्वत दी, जिसके बाद दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पढ़ें: JNU की शोध छात्रा ने क्यों काटी हाथ की नस?
आरोपियों की पहचान त्रिलोक चंद जैन और सत्यपाल सिंह के रूप में हुई है। डीयू का इंजीनियरिंग विभाग विश्वविद्यालय परिसर की रिहायशी, प्रशासनिक और शैक्षणिक इमारतों की देखरेख का काम करता है।
इसमें डीयू परिसर में मूलभूत सुविधाएं जैसे जलापूर्ति, सीवर, सड़क, नाले, बिजली और एसी आदि की देखरेख करता है।