{"_id":"59e2419c27404782beb7b1c7e7a59e38","slug":"two-died-by-handing-one-got-dead-on-brigde","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी बनी दुश्मन, दो ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्थिक तंगी बनी दुश्मन, दो ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 16 Jul 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक व्यक्ति और एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पहला मामला मंगलवार शाम थाना एसजीएम नगर में सामने आया। यहां भारत भूषण (58) परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी, दो लड़की व दो लड़के हैं। पुलिस के मुताबिक भारत भूषण पेशे से चालक था, कुछ साल पहले उसकी नौकरी छूट गई थी।
विज्ञापन
पढ़ें:ट्रैक्टर लूटकर चालक को जंगल में फेंका
विज्ञापन
इसके बाद कभी-कभी काम मिलता था, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए वह काफी तनाव में रहता था। मंगलवार को परिवार के लोग बाहर गए थे।
शाम को जब लौटे तो भारत भूषण को फांसी पर लटके देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पढ़ें:शादी का वादा करके लगा दी 83 लाख की चपत
दूसरा मामला थाना सारन की पर्वतीय कॉलोनी क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र (35) पर्वतीय कॉलोनी में किराये पर अकेला रहता था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कासंगज का रहने वाला था।
मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि धर्मेंद्र ने फांसी लगा ली है। जांच में पुलिस को पता लगा कि धर्मेंद्र की पत्नी की मौत गांव में कुछ समय पहले जलने से हो गई थी। जिसके बाद वह डिप्रेशन में रहने लगा था। कुछ समय से नौकरी पर भी नहीं जाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक का शव मिला, पहचान नहीं
न्यू टाउन स्टेशन पर रेलवे पुल के ऊपर एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इसे कुदरती मौत बता रही है। जीआरपी ने बताया कि बुधवार सुबह न्यू टाउन स्टेशन पर बने रेलवे पुल पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली।
मृतक की उम्र करीब 30-35 वर्ष बताई जा रही है। उसने पिंक कलर की लाइनदार शर्ट पहन रखी थी। आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। जीआरपी के मुताबिक, शरीर पर कोई चोट के भी निशान नहीं है। पुलिस का दावा है कि मौत कुदरती हुई है।