{"_id":"155eb28891fc47c8ceb55c9342092936","slug":"two-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और सोनू ने ट्रैक्टर से रौंद दिया मासूम को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...और सोनू ने ट्रैक्टर से रौंद दिया मासूम को
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 02 Apr 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली के फलैदा गांव में मंगलवार दोपहर को एक ट्रैक्टर से कुचलकर बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, बाइक की टक्कर से घायल हुए बच्चे ने दम तोड़ दिया। दोनों घटनाओं में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने बताया कि रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के फलैदा गांव निवासी अमर सिंह की बेटी चीनू (9) घर के बाहर खेल रही थी।
उसी समय गांव का सोनू ट्रैक्टर लेकर वहां से गुजरा तो बच्ची उसकी चपेट में आ गई। उसे तत्काल कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
उधर, खाजपुर गांव स्थित भट्टे पर ईंट पथाई के लिए बिहार निवासी मेहरुद्दीन मजदूरी करने के लिए जेवर आया था। पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम को मेहरुद्दीन का पांच वर्षीय बेटा यासीन सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन
सड़क पार करते समय एक बाइक ने टक्कर मारकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल यासीन को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।