फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two dead and three injured in knife attack in delhi

दिल्ली: भाई की मौत का बदला लेने रोड पर निकला शख्स, 5 राहगीरों को मारा चाकू, दो की मौत

Thu, 30 Aug 2018 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
two dead and three injured in knife attack in delhi

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार रात मौत का तांडव खेला गया। नशे में धुत आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश लड़कों ने एक के बाद एक पांच राहगीरों को चाकू मार दिया। इससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बुरी तरह घायल हो गए। 

विज्ञापन


दरअसल एक सप्ताह पहले दो लड़कों के बीच हुई चाकूबाजी में मंगलवार रात अभिषेक उर्फ चूहा नामक लड़के की मौत हो गई थी। उसकी मौत का बदला लेने के लिए जब नकाबपोश लड़के आरोपी के घर पहुंचे तो वह नहीं मिला। इससे गुस्साए लड़कों ने रास्ते में जो भी मिला, उसे चाकू से गोद दिया। पुलिस ने इस मामले में 18 लड़कों को हिरासत में लेकर मुख्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वारदात बुधवार रात करीब 11.00 बजे मंगोलपुरी आई-ब्लॉक में हुई। आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश लड़के आई-ब्लॉक में ही रहने वाले प्रिंस के भाई रेंचो को ढूंढने पहुंचे। रेंचो नहीं मिला तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि मंगलवार रात अभिषेक को मार दिया गया, अब वह किसी को भी नहीं छोड़ेंगे। देखते ही देखते उन्होंने सड़क पर मौजूद लोगों को चाकू मारना शुरू कर दिया। एक-एक कर थोड़ी दूर के अंतराल पर मौजूद पांच लोगों को चाकू मार दिया और फरार हो गए।

पुलिस अधिकारी  मौके पर पहुंचे

two dead and three injured in knife attack in delhi
मृतक
इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने 11.15 बजे  तीन पीसीआर को कॉल की। लोग पांचों घायलों को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। करणवीर के सीने, पेट और पीठ में चाकू लगे थे, वहीं दिनेश शर्मा के पेट, जांघ और सीने में वार किए गए थे। विनय, इरशाद और सुरेश के भी शरीर पर भी कई जगह चाकू लगे थे। अस्पताल पहुंचने पर करणवीर और दिनेश को मृत घोषित कर दिया गया।

एक साथ पांच लोगों को चाकू मारने की खबर मिलते ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह सागर मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम को भी बुला लिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि 20 अगस्त को प्रिंस व अभिषेक उर्फ चूहे का आपस में झगड़ा हुआ था। दोनों ने एक दूसरे को चाकू मार दिया था। दोनों अस्पताल में भर्ती थे।

मंगलवार को अभिषेक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत का बदला लेने के लिए अभिषेक के भाई और उसके रिश्तेदार शराब के नशे में प्रिंस के भाई रेंचो को ढूंढ़ते हुए आई-ब्लॉक पहुंचे थे। वहां रेंचो के न मिलने पर राहगीरो पर चाकू से वार करने लगे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को करणवीर और दिनेश का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
 
हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कुछ लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है, आधा दर्जन टीमों का गठन कर मुख्य आरोपियों को तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। राजेंद्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, बाहरी जिला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed