{"_id":"57cc433d4f1c1bb0303173ee","slug":"two-crore-stolen-case-solved-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीत विहार में कार से दो करोड़ के जेवरात चोरी होने का मामला : नाबालिग समेत दो धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रीत विहार में कार से दो करोड़ के जेवरात चोरी होने का मामला : नाबालिग समेत दो धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Sep 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने प्रीत विहार इलाके में बुधवार को ज्वेलर की कार का शीशा तोड़कर दो करोड़ से अधिक के हीरे के जेवरात चोरी होने के मामले को सुलझाने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने 13 वर्षीय एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा है।
इनके पास से जेवरात से भरा बैग भी बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से कार का शीशा तोड़ने और पंचर करने वाले औजार भी बरामद हुए हैं। प्रीत विहार थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि बुधवार को अंकुर अपार्टमेंट, पटपड़गंज निवासी विजय गुप्ता फर्श बाजार इलाके से कारोबारियों को दो करोड़ के जेवरात दिखाकर अपने घर लौट रहे थे। कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर के पास अचानक उनकी कार पंचर हो गई। विजय कार से बाहर आकर खड़े हो गए।
विज्ञापन
इसी बीच बाइक सवार दो लड़कों ने विजय की कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा बैग चुरा लिया। एक ऑटो चालक ने बताया तो विजय ने कुछ दूर बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल और पीड़ित के रास्ते में आने वाले सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। जांच के बाद मदनगीर के चोर विनय उर्फ अजय (22) की पहचान की गई। पुलिस ने नाबालिग समेत विनय को दबोच लिया। दोनों की निशानदेही पर जेवरात से भरा बैग भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में विनय ने बताया कि कड़कड़डूमा कोर्ट के पास उन्होंने विजय की कार में बैग देखा था। इसके बाद उसका पीछा शुरू कर दिया। कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर के पास रेड लाइट पर उन्होंने कार पंचर कर दी। जैसे ही पीड़ित नीचे उतरा, उन्होंने गुलेल से शीश तोड़कर कार से बैग चुरा लिया।
विनय को नहीं पता था कि दो करोड़ के हैं जेवरात
विनय कार से बैग चुराने और झपटमारी की पांच वारदात में शामिल रहा है। अक्सर वह कार से लैपटॉप या अन्य छोटा-मोटा बैग चुरा लेता था। बुधवार को उसने विजय की कार से बैग चुराया, तो उसे यह तो पता था कि बैग में जेवरात हैं, लेकिन इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि बैग में दो करोड़ रुपये के जेवरात हैं।