{"_id":"596110f34f1c1b33638b45be","slug":"two-criminals-arrested-for-absconding-mother-and-gangraped-with-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्ली में महिला को बंधक बना कर नाबालिग बेटी से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में महिला को बंधक बना कर नाबालिग बेटी से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Jul 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
रेप (डेमो पिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में एक महिला को घर में बंधक बनाक र उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। महिला के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अरशद और फहीम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार किशोरी अपने परिजनों के साथ कमला मार्केट इलाके में रहती है। वह बोल नहीं पाती है। बीते 30 जून को किशोरी घर से सामान लेने के लिए दुकान गयी थी। दुकान पर दो युवक खड़े थे। किशोरी सामान लेकर घर के लिए रवाना हुई। दोनों युवक पीछे पीछे उसके घर तक पहुंच गए।
विज्ञापन
घर के पास दोनों युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया। शोर सुनकर उसकी मां घर से बाहर निकली। दोनों युवकों ने उसकी मां को धक्का देते हुए कमरे में ले गये और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ गैंग रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गये। किसी तरह से कमरे से बाहर निकलकर महिला बदहवास बेटी के घर ले गयी।
विज्ञापन
चूंकि, महिला का पति दिल्ली से बाहर गया हुआ था इसलिए महिला ने इसकी शिकायत पुलिस ने नहीं की। दो दिन बाद जब पति वापस दिल्ली पहुंचा तब महिला ने उसे सारी बात बतायी और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने छानबीन कर आरोपियों की पहचान की और शुक्रवार को दोनों आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी किशोरी के घर के आस पास ही रहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।