फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two contractors kidnapped in delhi for two crore ransom

दो करोड़ की फिरौती के लिए दो कांट्रैक्टर अगवा

Thu, 30 Mar 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Mar 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
two contractors kidnapped in delhi for two crore ransom

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो करोड़ की फिरौती के लिए अगवा गुरुग्राम के दो कांट्रैक्टर को सकुशल मुक्त कराया है। पुलिस ने इस संबंध में रोहतक के दो प्रॉपर्टी डीलरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नेहरू कालोनी, रोहतक निवासी मनजीत सिंह गिरेवाल और निंदाना, रोहतक निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक-एक रिवाल्वर, 11 कारतूस और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि एनएचएआई (नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) में सड़क बनाने का ठेका दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने दोनों पीड़ितों को दिल्ली बुलाया था। इसके बाद दोनों को होटल में बंधक बना लिया।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि गुरुग्राम सेक्टर-51 निवासी पीड़ित शमशेर (बदला हुआ नाम) ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका सड़क बनाने का काम है। पिछले दिनों उनकी मुलाकात मनजीत से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि उसकी पहचान बड़े अधिकारियों से है और एनएचएआई का कांट्रैक्ट दिलवाने का भरोसा दिलवाया। मीटिंग कराने के लिए मंगलवार को मनजीत व उसके साथ विजय ने शमशेर व उसके पार्टनर आलम (बदला हुआ नाम) को दिल्ली, करोलबाग स्थित जीवीतेश होटल बुलाया।

दोनों के होटल पहुंचते ही आरोपियों ने आलम व शमशेर को रिवाल्वर दिखाकर बंधक बना लिया। आरोपियों ने दोनों पीड़ितों से दो करोड़ रुपये की मांग की। इधर, रुपयों का इंतजाम करने के नाम पर बदमाशों ने शमशेर को रिहा किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि पुलिस को कुछ भी बताने पर आलम को जान से मार देंगे।

पीड़ित ने पहले तो रुपये के इंतजाम का प्रयास किया लेकिन व्यवस्था न होने पर शमशेर ने अपराध शाखा को सूचना दे दी। फौरन एसीपी संजय सहरावत, इंस्पेक्टर सुनील कुमार व अन्यों की टीम ने होटल पर रेड कर आलम को मुक्त करा लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे प्रॉपर्टी डीलर हैं। कारोबार में घाटा और कर्जा होने के कारण दो करोड़ की फिरौती की योजना बनाई। मनजीत ने बताया कि बरामद रिवाल्वर उसके साले सुनील की लाइसेंसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed