फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two committed suicide in delhi after marriage

नवविवाहिता समेत दो ने लगाई फांसी, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Sun, 12 Feb 2017 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Feb 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन

अलग-अलग जगहों पर एक नवविवाहिता समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन

पहली घटना विजय विहार स्थित बुध विहार इलाके की है। यहां शुक्रवार सुबह एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी।

उसकी शिनाख्त मधु (23) के रूप में हुई है। वह मूलत: मैनपुरी उत्तरप्रदेश की रहने वाली थी। 9 माह पहले उसकी शादी मधु विहार निवासी राहुल से हुई थी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह मधु तीसरी मंजिल पर बने टीन शेड के कमरे में फंदे से लटकी मिली थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान परिजनों ने बताया कि रात में मधु भूतल में अपने कमरे में पति के साथ सो रही थी। लेकिन वह कब उठकर ऊपर चली गई इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं हुई। सुबह में मधु के ससुर ऊपर की मंजिल पर बने बाथरूम में गए तब उन्हें इस बात की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मधु के मैके वालोें ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। दूसरा मामला बवाना इलाके का है। यहां रणवीर (40) सपरिवार कृष्णा कॉलोनी में रहता था। शुक्रवार दोपहर उसकी पत्नी बच्चों को स्कूल से लाने गई थी। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी के घर आने पर घटना का खुलासा हुआ।


परिवार वालों का कहना है कि रणवीर कुछ दिन से किसी बात को लेकर परेशान था। लेकिन उसने परिवार के किसी भी सदस्य को इस बारे में कुछ नहीं बताया था। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर खुदकुशी के कारणों का खुलासा करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed