{"_id":"584aa3a84f1c1be15944ade2","slug":"two-arrested-with-illegal-weapons-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 10 Dec 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध शाखा की एंटी स्नैचिंग टीम ने बृहस्पतिवार की रात को गश्त के दौरान अलग-अलग दो स्थानों पर दो लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर 18 थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंउसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पालम विहार की अपराध शाखा की एंटी स्नैचिंग टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेजंगला चौक पर अवैध हथियार लेकर खड़ा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पाकर तत्काल पुलिस टीम बताए गए जगह पर जाकर घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को वहां संदिग्धावस्था में देखा। इस पर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ। हथियार के संबंध में व्यक्ति कोई कागजात नहीं दिखाया।
विज्ञापन
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गुडग़ांव के नई बस्ती निवासी विवेक उर्फ चीनी के रूप में की गई है। वहीं दूसरी ओर पालम विहार की ही टीम ने कच्चा नाका पर चैकिंग के दौरान नई बस्ती निवासी सुमीत उर्फ काके नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ। उक्त दोनों के खिलाफ पालम विहार थाने में पुलिस ने आ र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। इसी क्रम में पालम विहार सीआईए ने सरहोल गांव से एक युवक को अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ धर दबोचा। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान वजीराबाद निवासी दीपक के रुप में की गई है। उसके खिलाफ सेक्टर-17/18 में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।