{"_id":"57dd60374f1c1bd138d478b7","slug":"two-arrested-with-fake-coins-of-five-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच रुपये के नकली सिक्कों समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच रुपये के नकली सिक्कों समेत दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम यूनिट-3 पालम विहार की टीम ने चेकिंग करते समय एक गाड़ी से पांच रुपये के 12 हजार सिक्के बरामद किए हैं। जांच करने पर यह नकली पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना पालम विहार में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
क्राइम यूनिट-3, पालम विहार की पुलिस टीम ने शुक्रवार की शाम पालम विहार एरिया में नाकाबंदी कर रखी थी। वाहनों की चेकिंग के दौरान एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवाया।
विज्ञापन
गाड़ी के अंदर से पांच रुपये के 12 हजार सिक्के बरामद हुए, जिनको चेक किया गया तो ये सिक्के नकली प्रतीत हुए। जिसके बाद वाहन चालक व इसके एक साथी को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पकडे़ गए आरोपी मूलरूप से बिहार के जिला मधुबनी के गांव सुहास निवासी शिवचरण उर्फ शिवा और चालक मधुबनी के ही गांव बजराहा निवासी पलटू महतो है।
दोनों ही दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि ये लोग इन नकली सिक्कों को दिल्ली से लेकर आते थे तथा गुड़गांव में सप्लाई करते थे।
क्राइम ब्रांच प्रभारी के अनुसार, आरोपी शिवचरण को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। दिल्ली में बताए गए ठिकाने पर छापामारी की जाएगी। साथ ही गुड़गांव के जिन स्थानों पर इनकी सिक्कों की सप्लाई की जानी थी, उनका भी पता लगाया जाएगा।