फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested in connection with the attack on the African citizens, cab driver looking at Raiders

अफ्रीकी नागरिकों पर हमले के मामले में दो गिरफ्तार, कैब चालक के हमलावरों की भी तलाश

Tue, 31 May 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in connection with the attack on the African citizens, cab driver looking at Raiders
Africans - फोटो : Indian Express

दक्षिण जिले के महरौली के राजपुर खुर्द, छत्तरपुर व मैदानगढ़ी में अफ्रीकी मूल के लोगों पर हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


अफ्रीकी मूल के लोगों पर हमले के मामले में अब तक सात गिरफ्तारी हो चुकी हैं।पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। दूसरी तरफ पुलिस कैब चालक हमले मामले में आरोपी नाइजीरियाई युवक व युवतियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि महरौली के राजपुर खुर्द, मैदानगढ़ी व छतरपुर में अफ्रीकी मूल के चार युवक व दो युवतियों पर हमले होने के मामले 26 मई की रात सामने आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैब चालक मामले में अफ्रीकियों की भी तलाश जारी

Two arrested in connection with the attack on the African citizens, cab driver looking at Raiders
टैक्सी ड्राइवर - फोटो : ani

महरौली थाना पुलिस ने मामला दर्जकर एक नाबालिग समेत छह आरोपियों को 29 मई को गिरफ्तार कर लिया था। दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि अब दो आरोपी नवीन उर्फ बिल्ली और विकास उर्फ डली को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस कुछ और आरोपियों की तलाश कर रही है। नूपुर प्रसाद ने अफ्रीकी मूल के नागरिकों पर हुए हमले को नस्लीय हमले होने की बात से इनकार किया है। 

दूसरी तरफ कैब चालक नूरुद्दीन पर हमले के मामले में पुलिस बाकी आरोपी अफ्रीकी मूल के नागरिकों की तलाश कर रही है। पुलिस ने कैब चालक पर हमले मामले में अभी तक रवांडा की युवती केफा को ही गिरफ्तार किया है। इस मामले में पांच अफ्रीकी युवक व एक युवती की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed