फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   twenty two cows was dead and 58 cows facing delicate condition

डॉक्टर द्वारा दी गई गलत सलाह से 22 गायों की हुई मौत, 58 की हालत नाजुक

Sat, 27 Jan 2018 12:31 PM IST
परीक्षित निर्भय/अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Jan 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
twenty two cows was dead and 58 cows facing delicate condition
cows - फोटो : अमर उजाला

बुराड़ी इलाके में मुंह और पैर में छाले पड़ने के बाद दवा देने से 22 गायों की मौत हो गई, जबकि 58 से ज्यादा की हालत नाजुक बनी हुई है। पिछले पांच दिन के भीतर लगातार हो रही गायों की मौत पर पशुपालन विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को टीम ने मौके पर जाकर गायों के सैंपल लेना भी शुरू कर दिया है। हालांकि गायों की मौत के पीछे एक सरकारी डॉक्टर की सलाह को जिम्मेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बाबूराम त्यागी कई वर्षों से दिल्ली के बुराड़ी इलाके में डेरी चलाते हैं। काऊ प्राइड प्राइवेट लिमिटेड नामक इस डेरी की सभी गायें कुछ दिन पहले बीमार पड़ीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्यागी ने बताया कि गायों के मुंह और पैर में अक्सर छाले की तरह एक बीमारी हो जाती है, जिससे बचाव के लिए हर छह माह में इन्हें पशु चिकित्सालय ले जाकर एसएमडी वैक्सीन लगवाना पड़ता है।

इस वजह से हुई मौत

twenty two cows was dead and 58 cows facing delicate condition
cows - फोटो : अमर उजाला

अगर यह वैक्सीन बीमारी होने के बाद दिया जाता है तो जहर की तरह काम करने लगता है। इसके चलते उनकी मौत तक हो सकती है। त्यागी का आरोप है कि जब एक दो गायें बीमार होने लगीं तो पास में ही सरकारी पशु चिकित्सालय जाकर चिकित्सक से संपर्क किया।

लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। कुछ दिन बाद वे फिर से वहां गए तो डॉक्टर ने एसएमडी वैक्सीन उन्हें पकड़ाते हुए कहा कि जाकर गायों को लगा दो।

बीमारी से तड़पती गायों को देख परेशान त्यागी ने वैक्सीन लगा दिया। इसके बाद गायों की हालत बिगड़ने लगी और एक-एक करके उनकी मौत का सिलसिला शुरू हुआ। 

ऐसे हुआ लापरवाही का खुलासा

twenty two cows was dead and 58 cows facing delicate condition
cows - फोटो : अमर उजाला

त्यागी बताते हैं कि वैक्सीन लगाने के बाद जब गायों की तबीयत बिगड़ने लगी तो वे निजी पशु चिकित्सक के पास पहुंचे तो चिकित्सक ने बताया कि इस वैक्सीन को बीमारी होने के बाद देने पर जानलेवा हो जाता है। 

चारों ओर दहशत, गायों को बचाने में लगे
बुराड़ी की इस घटना ने चारों ओर दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों में लगातार हो रही गायों की मौत को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं और खौफ देखने को मिल रहा है। कुछ लोग इसे संक्रमण बता रहे थे तो कुछ लोग गायों को जानबूझकर मारने की चर्चा कर रहे हैं। 

सैंपल की जांच के बाद होगा खुलासा
पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. जितेंद्र गौड़ का कहना है कि कुछ समय पहले भी इसी तरह से मवेशियों की मौत हुई थी। अभी फिलहाल कुछ भी नहीं कह सकते। इस मामले की जांच के लिए सैंपल मंगाए हैं। लैब में इनकी जांच और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही वैक्सीन से मौत होने या नहीं होने की सच्चाई पता चलेगी। सोमवार शाम तक इन गायों की रिपोर्ट हाथ लग जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed