फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   twenty five thousand bounty criminal arrested in bulandshahr up

मासूम को गोली मारने वाला 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 28 Sep 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 28 Sep 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
twenty five thousand bounty criminal arrested in bulandshahr up
मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐदलपुर धीमरी में बीते दिनों रंजिशन एक मासूम बच्चे को गोली मारकर घायल करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ में धर दबोचा। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध हथियार समेत एक बाइक बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी सीधे पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि बुधवार देर रात वह क्षेत्र में टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मामन कला की ओर से दो बदमाश एक बाइक पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आने वाले हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही देहात कोतवाल मय टीम के साथ मामन तिराहे पर पहुंचे और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान एक बाइक पर दो युवक मामन कला की ओर से एक बाइक पर आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली एक बदमाश के सीधे पैर में जा लगी और वह घायल होकर वहीं सड़क पर गिर गया, जबकि उसका साथी बदमाश मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त विकास पुत्र धर्मपाल निवासी गांव ऐदलपुर धीमरी थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई।

आरोपी के पास से अवैध हथियार व एक बाइक मौके से बरामद हुई है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाल ने बताया कि आरोपी ने बीते दिनों अपने गांव निवासी धीरज पुत्र विजयपाल सिंह को मारने की कोशिश की थी। इस दौरान आरोपी ने धीरज के घर में घुस कर फायरिंग की, जिसमें उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई थी, जबकि उसके नौ वर्षीय बेटे रोहित के पैर में लगी थी।


पकड़े गए बदमाश पर कोतवाली देहात में हत्या के प्रयास के तीन मामले और शस्त्र अधिनियम के तहत के भी तीन मामले दर्ज हैं। आरोपी विकास को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उसके फरार साथी अलीगढ़ जिला निवासी विजय कुमार की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed