नहाने घुसा मासूम जब नहीं निकला घंटों बाद भी तो घरवालों ने देखा ऐसा नजारा कि हैरान रह गए सभी..
जानें मासूम के परिजनों ने ऐसा क्या देखा जो रह गए भौचक्के..
राजधानी में हताशा अब मासूमों पर भी भारी पड़ रही है। फर्श बाजार इलाके में महज 12 साल के मासूम ने खुदकुशी कर मौत को गले लगा लिया। मृतक की शिनाख्त समर्थ उर्फ वरुण (12) के रूप में हुई है।
पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। समर्थ ने खुदकुशी क्यों की, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि समर्थ के कुछ परिजनों ने उसकी मौत पर संदेह जताया है।
वहीं मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना जहां समर्थ ने फांसी लगाई, उस बाथरूम की कुंडी अंदर से लगी थी। समर्थ ने खुदकुशी ही की है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद समर्थ का शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक समर्थ परिवार के साथ गली नंबर-1, रहता था। इसके परिवार में मां सरिता, दो बहनें व अन्य सदस्य हैं। समर्थ का पिता रामरूप परिवार से अलग रहता है। समर्थ भोलानाथ नगर के राजकीय विद्यालय में सातवीं कक्षा का छात्र था।
बाथरूम का दरवाजा अंदर से था बंद
सोमवार सुबह खेलकर आने के बाद समर्थ ने नाश्ता किया। बाद में पूरे परिवार को गले लगाकर समर्थ नहाने जाने की बात कर नीचे बाथरूम में आ गया। इधर काफी देर बाद जब समर्थ नहाकर नहीं आया तो बहन रिया उसे देखने गई।
बाथरूप का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर समर्थ बोल नहीं रहा था। रिया ने अपनी मां को बुलाया। मां-बेटी ने किसी तरह बाथरूम की कुंडी तोड़ी। अंदर का नजारा देखकर सरिता के होश उड़ गए।
समर्थ बाथरूम में शॉवर के पाइप से लटका था। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को छानबीन के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। इधर मासूम के मामा राजेंद्र ने उसके साथ कुछ अनहोनी का आरोप लगाया है।
पुलिस अनहोनी की बात से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि समर्थ ने सुसाइड किया है। फर्श बाजार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।