{"_id":"df86f835778b8b5b7920ac077ce61ab8","slug":"truck-rams-three-brothers-on-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार तीन भाईयों को मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक सवार तीन भाईयों को मारी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 19 Jul 2014 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद थाना सेक्टर-7 स्थित गुडईयर चौक के पास शुक्रवार दोपहर एक ट्रक ने बाइक सवार तीन भाईयों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं।
विज्ञापन
घटना सेक्टर-7 थाने की सेक्टर-8 चौकी क्षेत्र में गुडईयर चौक के पास दोपहर करीब 12 बजे की है। चौकी इंचार्ज रामबीर सिंह ने बताया कि युवक शौकीन अपने चेचेरे भाईयों इमरान और रिहान के साथ बल्लभगढ़ क्षेत्र के आजाद नगर में रहता था।
विज्ञापन
तीनों की उम्र 22-25 के बीच है और उत्तर प्रदेश में मेरठ के गांव कलुआपुर के रहने वाले हैं। तीनों भाई एक कंपनी में केबल टीवी(डीटीएच) लगाने का काम करते हैं, शुक्रवार को तीनों एक बाईक पर सवार हो कर काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गुडईयर चौक पर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने तीनों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया जहां शौकीन की मौत हो गई जब कि इमरान और रिहान घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया जब कि दोनों भाईयों का इलाज चल रहा है।