{"_id":"7d60f9fc148f7446d1231d717892305d","slug":"truck-driver-shot-dead-after-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के बाद ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के बाद ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 16 Dec 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से 640 बोरी सीमेंट लूटने के बाद चालक आसिफ (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात उसका शव राजनगर एक्सटेंशन में ट्रक के केबिन में पड़ा मिला।
विज्ञापन
सिहानी गेट पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक में साथ आए चार मजदूरों पर शक जताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि नोएडा में हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि रविवार देर रात राजनगर एक्सटेंशन में लावारिस ट्रक खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस को ट्रक के केबिन में एक युवक का सीने में गोली लगा शव मिला। तलाशी में पहचान पत्र और मोबाइल मिला।
विज्ञापन
उसकी शिनाख्त मथुरा के बरसाना थाना हथियागांव निवासी आसिफ (21) पुत्र नूर मोहम्मद के रूप में हुई। आसिफ राजस्थान के खुसखेड़ा की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चलाता था। शनिवार को वह राजस्थान से 640 बोरी सीमेंट लेकर नोएडा सेक्टर-68 डिपो पर आया था।
रविवार सुबह 11 बजे नोएडा डिपो से सीमेंट लदा ट्रक लेकर सेक्टर -1 स्थित पैरामाउंट के लिए निकला। ट्रक में सेक्टर 68 से बिहार निवासी चार मजदूर बोरिया उतारने के लिए चढ़े थे।
परिजनों को आशंका है कि मजदूरों ने ही सीमेंट लूटने के बाद आसिफ की हत्या की है। घटना के बाद से चारों मजदूर गायब हैं। दोपहर दो बजे से आसिफ का मोबाइल भी बंद था। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को मथुरा ले गए।
ट्रक में मिला खून से सना अंगोछा, गिलास, दो हुक
ट्रक से पुलिस को खून से सना अंगोछा बरामद मिला है। आशंका है कि अंगोछा मजदूरों का है। सीमेंट उतारने के लिए मजदूरों द्वारा प्रयोग में लाए जाने वाले दो हुक, पानी का पाउच और गिलास भी ट्रक से मिला।
पिता नूर मोहम्मद ने बताया कि आसिफ की सगाई पिछले माह हरियाणा के फरीदाबाद निवासी लड़की से हुई थी। दिसंबर के आखिरी या जनवरी के पहले सप्ताह में शादी होनी थी। परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। नूर मोहम्मद के 4 बेटे हैं, जिनमें आसिफ बड़ा था।
...ऐसा तो नहीं हुआ
आरिफ भी उसी ट्रांसपोर्ट पर काम करता है जिस पर आसिफ काम करता था। आरिफ का कहना है कि सीमेंट को डिलीवर करने पर माल पहुंचने की एक रसीद काटी जाती है।
आशंका है कि मजदूरों ने आसिफ पर ट्रक को सेक्टर एक की जगह कहीं और ले जाने के लिए दबाव बनाया और फिर सीमेंट उतरवा ली। विरोध करने पर आसिफ की हत्या कर दी गई, पुलिस भी इसी पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
लाशों का डंपिंग ग्राउंड बना सिहानी गेट क्षेत्र
सिहानी गेट क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन के आसपास लगातार लाशें मिल रही हैं। पिछले चार माह में चार लाशें मिल चुकी हैं, जिनमें से दो की पहचान भी नहीं हो सकी है। उनके शव को यहां लाकर जलाया गया था।