फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनकी दामाद का खूनी खेल: सोते हुए ससुर, साले और साढ़ू की कर दी बेरहमी से हत्या

Wed, 21 Sep 2016 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Sep 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
triple murder in delhi nand nagri, son in law killed three while sleeping

दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार देर रात एक सनकी दामाद ने सोते समय सिल-बट्टे और डंडे से वारकर अपने ससुर, साले और साढ़ू की हत्या कर दी। हमले में एक और साढ़ू व साले का नाबालिग बेटा बुरी तरह जख्मी हो गया। मृतकों की शिनाख्त ससुर राम किशन (60), साले राजू (26) और साढ़ू किरणपाल (30) के रूप में हुई है। घायल दूसरे साढ़ू तरुण (28) और साले के बेटे करण (15) का जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है, जहां दोनों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

रात में अचानक ही राजेश ने हमला शुरू कर दिया

triple murder in delhi nand nagri, son in law killed three while sleeping

वारदात के बाद आरोपी अलवर निवासी राजेश (40) ने दूसरी मंजिल से कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। भागने के चक्कर में राजेश बुरी तरह जख्मी हो गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वारदात को अंजाम देने से पूर्व आरोपी ने या तो खाने में कुछ मिलाया था या फिर पीड़ितों को कुछ नशीला सुंघाया गया। फिलहाल नंद नगरी पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

triple murder in delhi nand nagri, son in law killed three while sleeping

पुलिस के मुताबिक रामकिशन अपने परिवार के साथ ई-4/88 नंद नगरी में रहता था। इसके परिवार में पत्नी बीना के अलावा चार बेटे मन्नू, रवि, गोविंदा और राजू था। इसके अलावा इसकी तीन शादीशुदा बेटियां राखी, आशा और प्रिया है। रामकिशन एमसीडी में सफाई कर्मचारी से रिटायर था। रामकिशन ने अपनी बड़ी बेटी राखी की शादी लाल खान मोहल्ला, अलवर निवासी राजेश से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
triple murder in delhi nand nagri, son in law killed three while sleeping

वहीं छोटी  बेटी की शादी भी अलवर निवासी तरण से हुई थी। मंझली बेटी आशा व उसका पति किरणपाल रामकिशन के घर के पास ही रहता था। सोमवार दिन में राजेश घरेलू विवाद के चलते अपने आदित्य को लेकर अलवर से दिल्ली आ गया। वहीं उसके पीछे ही राजेश की पत्नी राखी अपने दो और बच्चों विनित और अंजलि को लेकर अपने छोटे जीजा तरण के साथ दिल्ली अपने घर आ गई।

विज्ञापन
triple murder in delhi nand nagri, son in law killed three while sleeping
रात के समय पूरा परिवार घर में इक्ठ्ठा था। राजेश ने बातचीत करने के लिए अपने मंझले साढू़ किरणपाल को भी घर बुलाया हुआ था। बातचीत करने के बहाने आरोपी ने किरण को रात को रुकने के लिए तैयार कर लिया। खाना खाकर देर रात को पूरा परिवार दूसरी मंजिल स्थित छत पर सोने चला गया। आरोप है कि रात करीब 1.30 राजेश ने डंडे और सिज-बट्टे से सोते हुए पूरे परिवार पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी बराबर में रामकिशन के बड़े भाई ब्रहमप्रकाश की पहली मंजिल स्थित छत पर कूद गया। वहां से वह गली में कूदा तो लोगों ने उसे पकड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed