{"_id":"71c70fb928e0e654d115b3ad4ce4f173","slug":"tries-to-rape-with-a-mother-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी को बंधक बनाकर रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटी को बंधक बनाकर रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 23 May 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताया जाता है कि आसपास के लोगों ने मां-बेटी को आरोपियों से मुक्त कराया। पीड़िताओं ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के पति के देहांत के बाद हापुड़ में जाकर बच्चों के साथ रहती है।
महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह वह अपनी एक बेटी के साथ ससुराल की जमीन पर फसल बुवाई के लिए आई थी। आरोप है कि जब वह अपने घर पहुंची तो देखा कि पड़ोसियों ने उनकी दीवार पर अपनी दीवार चढ़ा दी।
जब इसकी शिकायत की तो पड़ोसी उनके घर आ धमके और गाली-गलौज करते हुए दोनों को एक कमरे में बंधक बना लिया।
आरोप है कि चार लोगों ने मां-बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों को मुक्त कराया लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामला जमीन विवाद का है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।