चलती ऑटो से लड़कियों को खींचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो चालक का आरोप है कि शनिवार रात करीब 12 बजे दो लड़कियों को लेकर जा रहा था। तभी कार सवार युवकों ने ऑटो में बैठी युवतियों से बदसलूकी की। इसका विरोध करने पर युवकों ने ललित को बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
ऑटो चालक ने बताया कि युवकों ने उससे कैश और पर्स भी लूट लिया। छानबीन के बाद पुलिस का कहना है कि युवतियों के अपहरण के प्रयास व उनसे बदसलूकी की बात गलत है।
हालांकि पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन पुलिस को शुरुआती छानबीन में ऑटो में किसी युवती होने की बात सामने नहीं आई है।
दिल्ली के निजामुद्दीन का है मामला
निजामुद्दीन थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कार सवार युवकों द्वारा ऑटो सवार दो युवतियों के अपहरण के प्रयास की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
छानबीन के दौरान पता चला कि घटना रोडरेज की थी। आगे निकलने को लेकर हुए विवाद के दौरान कार युवकों ने ऑटो चालक को पीट दिया था। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बदरपुर में रहने वाला ऑटो चालक ललित शनिवार रात करीब बारह बजे निजामुद्दीन से दो युवतियों को लेकर बदरपुर की ओर जा रहा था। बताया गया है कि इस बीच आगे निकलने को लेकर ईको सवार कुछ युवकों व ललित के बीच कहासुनी हो गई।