फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trans tell themselves null rape of teenager

खुद को किन्नर बता अशक्त किशोरी से गैंगरेप

Sun, 05 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Trans tell themselves null rape of teenager
demo pic - फोटो : अमर उजाला

अशोक विहार इलाके में मानसिक रूप से अशक्त किशोरी के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार एक युवक खुद को किन्नर बता रहा था, लेकिन मेडिकल जांच में उसके पुरुष होने की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, 15 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ अशोक विहार इलाके में रहती है। परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बहन और दो भाई हैं। किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है। उसके पिता रेहड़ी पर सब्जी बेचते हैं। किशोरी के घर से कुछ दूरी पर निशा (20) नाम का पुरुष किन्नर रहता है। 
विज्ञापन



शुक्रवार शाम को किशोरी अपने घूमने के लिए निकली। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आयी तो किशोरी की मां उसे तलाशने के लिए निकली। तलाशने के बाद किशोरी की मां ने उसकी चप्पल को किन्नर के घर के बाहर देखा। महिला ने उसके घर के दरवाजे को खटखटाया। किशोरी के बारे में पूछने पर किन्नर ने उसके आने से मना कर दिया लेकिन किशोरी की मां ने घर की तलाशी लेने की जिद करने लगी। इसी बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे के अंदर गई तो देखा कि किशोरी अंदर बिना कपड़ों के पड़ी हुई थी। उसके पास कमरे में निशा का परिचित ताराचंद (21) मौजूद था।


किशोरी ने पुलिस को बताया कि दोनों ने उसके साथ गलत काम किया है। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई। किशोरी का मेडिकल टेस्ट करवाया गया तो रेप की पुष्टि हो गई। जबकि किन्नर की मेडिकल जांच में पुरुष होने की पुष्टि हो गई। अशोक विहार थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 



जांच के बाद पुलिस ने बताया कि सावन पार्क निवासी ताराचंद निशा का रिश्तेदार है। वह स्टेबलाइजर बनाने की फैक्टरी में काम करता है। वह अक्सर निशा से मिलने के लिए उसके घर आता है। शुक्रवार को भी ताराचंद उसके घर आया था। इसी दौरान उनकी नजर किशोरी पर पड़ी और दोनों ने उसे अपने घर में खींचकर उसके साथ गैंगरेप किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed