फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   traffic in delhi wiil be diverted on these roads on dussera and durga puja

दिल्ली में मूर्ति विसर्जन के चलते आज इन रास्तों पर प्रभावित रहेगा ट्रैफिक

Tue, 11 Oct 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Oct 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
traffic in delhi wiil be diverted on these roads on dussera and durga puja
- फोटो : अमर उजाला
मूर्ति विसर्जन व दशहरा के चलते राजधानी में मंगलवार को ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त गरिमा भटनागर के अनुसार, मूर्ति विसर्जन श्याम घाट, कुदेशिया घाट, गीता घाट, हाथी घाट, गीता कॉलोनी घाट, मयूर विहार एक्सटेंशन घाट और कालिंदी कुंज घाट पर किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके चलते दोपहर एक से शाम पांच बजे तक मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, मिंटो रोड, डीडीयू मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग व जवाहरलाल नेहरू मार्ग प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन


 दोपहर दो बजे से आठ बजे तक राजघाट से बुराड़ी तक रिंग रोड, मंजनू का टीला, बुलेवर्ड रोड, वजीराबाद रोड और यमुना ब्रिज-विकास मार्ग, दोपहर एक बजे से लेकर पांच बजे तक चितरंजन पार्क, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर से मथुरा रोड तक आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, नेहरू प्लेस व जोसिप टीटो मार्ग प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तीन बजे से आठ बजे तक पुश्ता रोड गांधी नगर, खजूरी खास पुश्ता रोड, सोनिया विहार पुश्ता रोड, मथुरा रोड और जीडी बिडला मार्ग प्रभावित रहेगा।

उधर, दशहरे का भी असर

traffic in delhi wiil be diverted on these roads on dussera and durga puja
राजधानी में दशहरे पर जिन स्थानों पर पुतले जलाए जाएंगे, वहां भी ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इन जगहों में लालकिला ग्राउंड, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास दंगल मैदान, रामलीला मैदान, अजमल खान पार्क, करोल बाग, अशोक विहार में ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के पास सी-ब्लाक पार्क, एई ब्लाक, शालीमार व पीयू ब्लाक पीतमपुरा शामिल हैं।

इसके अलावा राजपार्क, सुल्तानपुरी, भारती कॉलेज, जनकपुरी के पास दशहरा मैदान, सेक्टर-10 द्वारका, कुतुब स्कूल ग्राउंड, महरौली, बी-2 ब्लाक सफदरजंग एंक्लेव, शक्ति मंदिर, विराट ग्राउंड अंबेडकर नगर, तिगड़ी कॉलोनी, जनता फ्लेट्स जीटीबी अस्पताल, दिलशाद गार्डन, वेस्ट ज्योति नगर, और चांद सिनेमा, त्रिलोकपुरी आदि जगहों पर भी पुतले जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed