{"_id":"796b8af739a80105058d5afdd6122f7c","slug":"took-one-year-old-girl-snatched-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल की बच्ची को छीनकर ले गए बाइक सवार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक साल की बच्ची को छीनकर ले गए बाइक सवार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 19 Jul 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
संजयनगर सेक्टर-23 से शुक्रवार रात एक साल की बच्ची को उसकी मौसी की गोद से बाइक सवार छीनकर ले गए। मौसी का कहना है बच्ची का पिता ही एक साथी के साथ बाइक पर आया और उसे ले गया। कविनगर थाने की पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
ज्योति ने बताया कि वह हापुड़ की रहने वाली है। उसकी शादी कपिल से हुई थी। वे दोनों सेक्टर-23 संजयनगर डी-ब्लाक में रह रहे थे। कपिल पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है।
विज्ञापन
कपिल शराब पीने का आदी है, जिसे लेकर उनमें अक्सर झगड़ा होता था। ढाई माह से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। उनकी एक साल की बेटी है यश्वी, जो ज्योति के पास रह रही थी।
विज्ञापन
ज्योति ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे यश्वी को उसकी मौसी शीतल लेकर घर के बाहर दुकान पर गई थी। शीतल ने बताया कि दो बाइक सवार आए, जिनमें एक बच्ची का पिता कपिल था, जो उनकी गोद से बच्ची को छीनकर ले गए।
उसने शोर मचाया। लोग जमा हो गए। मगर तब तक वह भाग चुका था। सूचना पर कविनगर पुलिस मौकेपर पहुंची और छानबीन की। एसएचओ ने बताया कि कपिल से मोबाइल पर बात हुई है, बच्ची उसी के पास है। उसे थाने बुलाया गया है।