बुजुर्गों के साथ मिलकर किया था युवती से रेप, सेक्स फुटेज न देने पर दी दर्दनाक मौत
युवती ने पुलिस को बताया कि नौकरी दिलाने की बात कर विजय ने दो अन्य बुजुर्गों के साथ मिलकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और एमएमएस बनाकर लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
बुधवार को दुष्कर्म की वीडियो फुटेज लेने पीड़िता विजय के घर पहुंची। लेकिन विजय के आनाकानी करने पर फल काटने वाले चाकू से दस वारकर उसकी हत्या कर दी।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि 20 जुलाई को समाचार अपार्टमेंट में सीजीएचएस से सेवानिवृत्त हुए विजय कुमार (65) का शव उनके बेडरूम में नग्न अवस्था में मिला था।
विजय के घर से सिर्फ एक टीवी गायब था। एसीपी ऑपरेशन वाईके त्यागी, एसआई विनय यादव, केके शर्मा, अरुण सिंधु, कुलबीर और रेखा व अन्य की टीम ने छानबीन शुरू की।
स्मार्ट टीवी में डाला था रेप का फुटेज का मेमोरी कार्ड
सीसीटीवी की जांच में बुधवार सुबह 10 बजे एक युवती सोसायटी आती हुई और 12 बजे टीवी लेकर जाती हुई दिखाई दी। विजय की कॉल डिटेल समेत अन्य फोन नंबरों की जांच के आधार पर युवती की पहचान हुई। पुलिस ने शुक्रवार रात सपना (25) (बदला हुआ नाम) को मंगलापुरी, पालम दिल्ली से दबोच लिया।
सपना ने पुलिस को बताया कि दो साल पूर्व वह एक दोस्त के जरिये विजय से मिली थी। आरोप है कि सरकारी नौकरी दिलवाने की बात कर विजय ने उसे पत्नी की गैरमौजूदगी में जोरबाग स्थित अपने घर पर दुष्कर्म किया।
बाद में उसके साथ दो और बुजुर्गों ने दुष्कर्म किया। इसी दौरान इन लोगों ने उसका मोबाइल एमएमएस बना लिया। इसके बाद विजय उसे ब्लैकमेल कर बुलाने लगा। दो साल के दौरान विजय ने उसे सात-आठ बार अपने घर बुलाया। कई बार उसके साथ दो अन्य बुजुर्ग भी मौजूद रहे।
इस बीच सपना ने जनवरी 2016 में शादी कर ली। वह बुजुर्ग से एमएमएस मांग रही थी। 20 जुलाई को विजय ने उसे फुटेज देने के लिए बुलाया था। लेकिन फुटेज नहीं देने पर सपना ने उसकी हत्या कर दी।
पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी के घर से टीवी इसलिए उठाकर लाई थी क्योंकि विजय ने उसे बताया था कि उसने स्मार्ट टीवी में मेमोरी कार्ड डाल रखा है, जिसमें दुष्कर्म वाला एमएमएस है। टीवी को सपना ने डाबड़ी के एक नाले में डाल दिया था।