फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To avenge the death of the son of the neighbors had filed murder

बेटे की मौत का बदला लेने को पड़ोसन ने कराई थी हत्या

Sun, 11 Oct 2015 08:11 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 11 Oct 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
To avenge the death of the son of the neighbors had filed murder

पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है कि आठ अक्तूबर को डिफेंस कालोनी में हुई प्रेमवती की हत्या पड़ोसन प्रीति ने करवाई थी। प्रीति को शक था कि डेढ़ साल के उसके बेटे की मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी, जो प्रेमवती ने तंत्र मंत्र के चक्कर में की थी।

विज्ञापन


बदला लेने के लिए उसने भतीजे दीपक के साथ साजिश रची। भतीजे ने साथियों विपिन और गोलू के साथ मिलकर प्रेमवती की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने प्रीति और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हत्या में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। फरार दो हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी डा. अजयपाल ने बताया है कि करीब एक साल पहले प्रेमवती के पड़ोस में रहने वाली प्रीति के डेढ़ साल के बेटे का शव पास एक गड्ढे में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत होना आया था। पुलिस ने हादसा मानकर केस बंद कर दिया था। प्रीति को शक था कि प्रेमवती तंत्र-मंत्र करती है।

प्रेमवती ने ही तंत्र-मंत्र के चक्कर में उसके बेटे की हत्या की और लाश को गड्ढे में फेंक दी। उसने भतीजे दीपक से इस बारे में बताया।

दोनों ने हत्या की साजिश रची। दीपक ने दोस्तों गोलू और विपिन निवासी मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर आठ अक्तूबर को दूध लेने जा रही प्रेमवती की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने सीमापुरी से हत्या में इस्तेमाल बाइक के साथ दीपक को धर दबोचा। एसपी सिटी ने बताया कि गोलू और विपिन को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोलू मुजफ्फरनगर से भी लूटपाट के मामले में जेल जा चुका है।

चाची-भतीजे के बीच थे अवैध संबंध
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी प्रीति और भतीजे दीपक के बीच अवैध संबंध थे। बेटे की मौत के बाद प्रीति को परेशान देखकर दीपक ने उसे बदला लेने का आश्वासन दिया। घटना के दिन दोनों प्रेमवती के घर के बाहर घात लगाए बैठे थे।

सीसीटीवी से हुआ घटना का खुलासा
एसपी सिटी ने बताया कि तीनों हत्यारोपी घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी की फुटेज में कैद हो गए थे। पुलिस ने बाइक का पता लगने के बाद दीपक की तलाश शुरू कर दी थी।


वह दिल्ली में छिपा था। सीमापुरी के पास से उसे पकड़ा गया। इसके अलावा प्रेमवती के परिजनों ने भी प्रीति पर संदेह जताया था, क्योंकि बेटे की मौत के बाद उसने प्रेमवती पर बेटे की हत्या का शक जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed