{"_id":"d52fdc3732afc847f8b58b42e2f19100","slug":"three-women-files-case-against-in-law-s-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: तीन विवाहिताएं दहेज उत्पीड़न की शिकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरीदाबाद: तीन विवाहिताएं दहेज उत्पीड़न की शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 24 Sep 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में दहेज लोभी ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर तीन विवाहिताओं ने अलग अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद निवासी रमेश ने अपनी बेटी मीनाक्षी की शादी बरवाला हिसार निवासी ललित के साथ जनवरी 2012 में की थी। मीनाक्षी के मुताबिक शादी के फौरन बाद दहेज की मांग करते हुए ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। दो साल से वह मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन
पढ़ें: इलाज कराने गए सगे जेठ ने बीच रास्ते में किया बलात्कार
अगस्त 14 में महिला सेल में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और ललित पत्नी को विदा करा ले गया। मीनाक्षी का आरोप है कि पति सहित ससुरालियों ने एक लाख रुपये और कार की मांग कर उसे फिर प्रताड़ित करना शुरू किया। मना करने पर गैस सिलेंडर का नॉब ऑन कर उसे मारने का प्रयास किया गया। एसआई महेंद्र पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
होरम कालोनी तिलपत निवासिनी पूजा की शादी एक वर्ष पूर्व पलवल जिले के बिंदकोला गांव निवासी सुनील से हुई थी। पूजा का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बाइक और 50,000 रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। दहेज न देने पर जान से मारने की धमकी दी तो वह मायके चली आई।
अजय नगर फरीदाबाद स्थित मायके में रह रही अनीता ने बताया कि उसका विवाह जून 2009 में नगला एंक्लेव एनआईटी निवासी राजीव से हुआ था। ससुराली उसे फ्रिज, वाशिंग मशीन, बाइक और 51,000 रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने सराय ख्वाजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।