फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three tantrik arrested on rape attempt

जिन्न भगाने के नाम पर रेप की कोशिश, 3 तांत्रिक अरेस्ट

Mon, 01 Sep 2014 12:26 PM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
three tantrik arrested on rape attempt

साहिबाबाद में एक नि:संतान महिला को संतान सुख दिलाने का झांसा देकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करने वाले तीन तांत्रिको को लोगों ने मोहन नगर स्थित उनकी दुकान से दबोच कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


तांत्रिकों ने महिला को उस पर लगे जिन्न को निकालने के लिए दुकान पर बुलाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली के नेहरू विहार की रहने वाली एक नि:संतान महिला को उसके परिचित ने कुछ दिन पहले मोहन नगर में बंगाली बाबा तांत्रिक की दुकान चलाने वाले वसीम, आरिफ और याकूब से मिलवाया था।
विज्ञापन


तांत्रिकों ने महिला को बताया कि उस पर जिन्न का साया है। जिससे वह नि:संतान है। तांत्रिकों ने महिला से 70 हजार रुपये भी ठगे थे। उन्होंने शनिवार को महिला को इलाज के लिए अर्थला बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर, कैसे फंसी तांत्रिकों के चंगुल में?

three tantrik arrested on rape attempt

महिला के आने पर तीनों तांत्रिकों ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी और दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे उन तांत्रिकों के चंगुल से छुड़ाकर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि महिला की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपी कैला भट्टा गाजियाबाद के रहने वाले हैं। फिलहाल जांच की जा रही है।

महिला ने बताया कि उनकी शादी सात साल पहले हुई थी। मगर संतान नहीं होने के चलते वे तांत्रिकों के चक्कर में पड़ गई। तांत्रिकों ने कई हवन और आह्वान किए। मगर कोई फायदा नहीं हुआ।

बता दें कि गाजियाबाद में ऐसा तीसरा मामला सामने आया है। इसके पहले भी दो बार तात्रिंकों को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन तांत्रिकों ने भी रूहानी इलाज के बहाने युवतियों और महिलाओं से रेप की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed