फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three students arrested on ragging, student hostage belt was beating

रैगिंग करने पर तीन छात्र गिरफ्तार, छात्र को बंधक बनाकर बेल्ट से की थी पिटाई 

Tue, 04 Oct 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 04 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three students arrested on ragging, student hostage belt was beating
छात्र की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटने के मामले में सोमवार शाम पुलिस ने आरोपी तीन सीनियर छात्रों-रितुराज, सौरभ व एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि अन्य आरोपी छात्रों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रविवार को पुलिस ने कानपुर के तिलक नगर निवासी पीड़ित छात्र छात्र का मेडिकल कराया था और सोमवार सुबह नोएडा के जिला अस्पताल में उसका एक्स-रे कराया गया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन उसे लेकर नॉलेज पार्क थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने न्यायिक अधिकारी के बेटे रितुराज के अलावा सौरभ, सत्यम और एंड्रयू और आठ अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, एसडीएम राजेश सिंह व सीओ अरुण कुमार ने पीड़ित छात्र और उसके परिजनों से बात की और हॉस्टल पहुंचकर भी पूछताछ की। पीड़ित छात्र ने बताया कि एक न्यायिक अधिकारी के बेटे रितुराज समेत दो लोगों ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और कॉल कर दस सीनियरों को बुला लिया। 


इसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसकी पिटाई की। इस दौरान सीनियर मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग करते रहे और पीटते रहे। आरोपियों ने शिकायत करने पर पिटाई का वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी भी दी। पीड़ित छात्र की मां नेे बताया कि घटना के बाद उनके बेटे ने हॉस्टल छोड़ दिया है, लेकिन उसे यहीं पढ़ाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed