फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three men burnt alive in ambulance

एंबुलेंस का हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, लगी आग और यूं जिंदा झुलसे 3 लोग

Wed, 28 Feb 2018 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी Updated Wed, 28 Feb 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
three men burnt alive in ambulance
road accident - फोटो : अमर उजाला

एनएच-91 पर बादलपुर कोतवाली क्षेत्र मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। केआरबीएल कंपनी के पास एक ट्राले ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में एंबुलेंस में सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चालक एंबुलेंस में बीमार व सवारी को दिल्ली छोड़कर लौट रहा था और उसने रास्ते में लालकुआं गाजियाबाद के पास से अज्ञात सवारियों को बैठाया था। इसके चलते दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, चालक लकी सैनी खुर्जा के अंबेडकर नगर निवासी मरीज व तीमार को दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल छोड़कर वापस लौट रहा था।

बताया गया है कि लकी ने गाजियाबाद के लाल कुआं पर खड़े चार लोगों को एंबुलेंस में लिफ्ट देकर बैठा लिया। जब चालक लकी सैनी रात लगभग दो बजे बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर केआरबीएल कंपनी के पास पहुंचा तो बैक हो ट्राले ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि दो लोग एंबुलेंस से बाहर आकर सड़क पर गिर पड़े और एंबुलेंस में आग लग गई। चंद सेकेंड में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

कार में मौजूद चालक लकी व दो अन्य सवार आग में जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर भाग गया। हादसे और आग लगने से एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस का कहना है कि एंबुलेंस में सीएनजी सिलेंडर लगा था। हादसे में सड़क पर गिरकर घायल हुए युवक की पहचान मणिक पुत्र श्रीपाल निवासी जेवर अड्डा, खुर्जा और श्रीनंद मौर्य निवासी वासरी, बलिया के रूप में हुई।

एनएच-91 पर जलती रही एंबुलेंस, वाहनों की लगती रही कतार

गाजियाबाद से अलीगढ़ जाने वाले एनएच-91 पर भारी ट्रैफिक रहता है। मंगलवार रात हादसे के बाद यहां एंबुलेंस और उसमें सवार तीन लोग जिंदा जलते रहे और मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगती चली गई।

आग इतनी भीषण थी कि कोई सवारों को बचाने का प्रयास नहीं कर पाया। सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान का प्रयास जारी 
बादलपुर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि एबुलेंस खुर्जा की है। खुर्जा के लोग एंबुलेंस से दिल्ली के अस्पताल गए थे। वहां से चालक अकेला एंबुलेंस लेकर लौट रहा था।

लाल कुआं पर चालक ने सवारियों को बैठा लिया। चालक की पहचान कर ली गई है, दो की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed