फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three Bangladeshi arrested in gurugram

बिना वीजा, पासपोर्ट के रह रहे तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार

Fri, 27 Jan 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 27 Jan 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
three Bangladeshi arrested in gurugram
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर साइबर सिटी की पुलिस अलर्ट है। गुरुग्राम के राजधानी दिल्ली से सटा होने के कारण काफी संख्या में लोग गणतंत्र दिवस समारोह देखने के लिए यहां के होटल, गेस्ट हाउस में रुकते हैं। इसमें ज्यादातर विदेशी लोग होते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस उनके परिचय पत्र सहित अन्य कानूनी दस्तावेजों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इसी क्रम में गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा ने बिना वीजा व पासपोर्ट के रह रहे तीन बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


 पुलिस ने बांग्लादेश दूतावास के साथ-साथ पकड़े गए लोगों के परिजनों को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि ये लोग लंबे समय से बिना किसी कानूनी दस्तावेज के यहां रह रहे थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार को पुलिस गेस्ट हाउस व होटलों में चेकिंग अभियान चला रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सेक्टर-39 की अपराध शाखा-9 एएसआई हरीश को सूचना मिली कि पारस अस्पताल परिसर में एक बांग्लादेश का रहने वाला व्यक्ति बिना वीजा व पासपोर्ट के रह रहा है। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम अस्पताल पहुंच गई और उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने अपना नाम बाबू शेख निवासी बांग्लादेश बताया। जब पुलिस ने उसके वीजा व पासपोर्ट के बाबत पूछताछ की तो वह कोई वैध कानूनी कागजात नहीं दिखा सका। इस पर सुशांतलोक थाना पुलिस ने बाबू शेख के खिलाफ फॉरेन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

इसी तरह सेक्टर-17 की अपराध शाखा-2 ने अलग-अलग जगहों से बिना वीजा व पासपोर्ट के अवैध तरीके से भारत में रह रहे दो अन्य लोगों अलमीन उर्फ आलम व हिकमत अली निवासी बांग्लादेश को गिरफ्तार कर लिया।
  
दो गेस्ट हाउस संचालकों पर केस
गुुरुग्राम। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के क्रम में अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने दो गेस्ट हाउस संचालकों के खिलाफ फॉरेन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार गेस्ट हाउस में विदेशी ठहरे हुए थे, लेकिन गेस्ट हाउस संचालकों ने न तो पुलिस को इसकी सूचना दी और न ही संबंधित सी फार्म ही भरा।  सेक्टर-40 थाना के एसआई नीरज यूनिवर्ल्ड स्थित एक गेस्ट हाउस की चेकिंग कर रहे थे।

रजिस्टर चेकिंग के दौरान पाया गया कि एक विदेशी नागरिक गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ है, लेकिन संचालक जसप्रीत सिंह द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। जिस पर पुलिस ने संचालक के खिलाफ फॉरेन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।


वहीं, डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में एएसआई ऋषिपाल ने चेकिंग के दौरान एक गेस्ट हाउस में विदेशी नागरिक ठहरा हुआ पाया। जिसकी सूचना गेस्ट हाउस संचालक मिक योंग चोई द्वारा पुलिस को नहीं दी गई थी। इस आरोप में पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed