{"_id":"24d3c78466fd48a2da3ac1476e12b4ea","slug":"threatening-to-withdraw-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की को घर से भगा ले गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़की को घर से भगा ले गया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 08 Mar 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना शहर बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक परिवार ने कुछ लोगों पर केस वापस लेने के लिए धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शहर बल्लभगढ़ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुनील (काल्पनिक नाम) अपने परिवार के साथ बल्लभगढ़ की श्याम कॉलोनी में रहता है। 28 अगस्त 2013 को सुनील ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने के आरोप में चंदेश्वरी, अजय यादव और युवक चंदन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पढ़ें: वह 65 रुपए लेकर 100 के नोट देता था
इस मामले में पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसे ले जाने वाले चंदन को गिरफ्तार कर लिया था। इस समय चंदन जेल में है।
शुक्रवार को सुनील ने आरोपी चंदन के घरवालों पर आरोप लगाते हुए शहर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि चंदन जेल में है, इसलिए उसके घर वाले केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं ताकि चंदन छूट सके।
विज्ञापन
पढ़ें: बाइक में घुमाने के नाम पर नाबालिग से रेप
सुनील का आरोप है कि उसे धमकी दी गई है कि यदि केस वापस नहीं लिया गया तो उसकी लड़की को जान से मार दिया जाएगा। सुनील की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।