फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thirty thousand rupees withdrawn from atm by changing card

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 30 हजार रुपये निकाले

Sat, 06 Aug 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 06 Aug 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
thirty thousand rupees withdrawn from atm by changing card
atm - फोटो : amar ujala

तावड़ू में एक व्यक्ति के एटीएम कार्ड को बदलकर उसके खाते से धोखाधड़ी कर 30 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को धोखाधड़ी का उस वक्त पता चला, जब वह एटीएम से रुपये निकालने गया। पीड़ित ने उक्त मामले की शिकायत तावडू़ पुलिस को कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पीड़ित ताहिर पुत्र हाजी याकूब निवासी वार्ड-8 तावड़ू ने पुलिस को बताया कि उसने 3 अगस्त शाम 5  बजे नया बस स्टैंड पुरानी चौकी के पास स्थित एचडीएफसी बैंक एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले। पीड़ित का कहना है की एटीएम में पहले से ही अंदर मौजूद अज्ञात युवक ने चालाकी से उसका पासवर्ड देख लिया और एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकाला लिए।

विज्ञापन


एटीएम से जाने के बाद अज्ञात युवक ने उसके खाते से एक बार में 15 हजार व दूसरी बार में 15 हजाररुपये निकाले। एटीएम से रूपये निकलने का पता 4 अगस्त की शाम को उसे मैसेज आने पर चला। पीड़ित ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर अज्ञात युवक का पता लगाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed