हैरतअंगेज लूट! कुत्ते के जरिए बनाया मास्टर प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पॉश इलाके न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) में हथियारों के बल पर सरेराह लूटने की बहुत ही अनोखी चौकाने वाली घटना सामने आई है।
बदमाशों ने तेज रफ्तार कार को रोकने के लिए कुत्ते का इस्तेमाल किया है और हथियारों के बल पर असिस्टेंट मैनेजर को लूट लिया।
इस वारदात के बाद पीड़ित मैनेजर बहुत ज्यादा सदमे में है।
एनएफसी थाना पुलिस ने लूट व मारपीट की धाराओं में मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
दूसरी कार के भीतर से निकला था कुत्ता!
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार चितरंजन पार्क के के-ब्लाक में रहने वाला सिद्धार्थ चक्रवर्ती (35) नोएडा के सेक्टर 135 में स्थित एक कॉल सेंटर से जुड़ी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर है।
वह शुक्रवार रात करीब पौने एक बजे आई-10 कार से अपने घर लौट रहा था। तैमूर नगर नाले के पास उसकी आई-10 कार तेज रफ्तार में थी। तभी उसने देखा कि स्विफ्ट कार की तरफ से एक कुत्ता अचानक उसकी गाड़ी के आगे आ गया और उसकी गाड़ी से टकरा गया।
सिद्धार्थ ने गाड़ी को बचाने का प्रयास भी किया था। जब वह जाने लगा तो स्विफ्ट कार में सवार चार-पांच युवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया और उसके ऊपर भद्दे कमेंट्स करना शुरू कर दिया।
दोनों तरफ से सटा दी रिवॉल्वर
बदमाशों को बढ़ता देख सिद्धार्थ ने अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। मोदी मिल फ्लाईओवर के पास बदमाशों ने उसकी गाड़ी ओवरटेक करके रोक ली। सभी बदमाशों के बाद हथियार थे। कार से चार बदमाश उतरे।
दो बदमाशों ने दोनों तरफ से उसकी कनपटी पर रिवाल्वर लगाकर सोने की दो अंगूठी, गले की चेन, हीरे की अंगूठी, मोबाइल व नकदी लूट ली। वारदात के दौरान बदमाशों ने सिद्घार्थ के साथ मारपीट भी की है। लूटपाट के बाद बदमाश जामिया नगर की तरफ भाग गए।
इस वारदात के बाद पीड़ित मैनेजर इस कदर सदमे में है कि वह पुलिस को ठीक से बयान नहीं दे पा रहा है।
इस एंगल से भी हो रही जांच
बदमाशों को पकड़ने के लिए एनएफसी थाने की कई टीमें बनाई गई हैं। शनिवार शाम तक बदमाशों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं बदमाशों ने कुत्ते को गाड़ी के आगे छोड़कर गाड़ी को रोकने का प्रयास तो नहीं किया था।