गैस कटर से ATM काट उड़ा ले गए चार लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ जब सुरक्षाकर्मी एटीएम में कैश जमा करने आए। पुलिस की टीम के अलावा फोरेंसिक एक्सपर्ट इस मामले में जांच में जुट गए हैं।
खराब था सीसीटीवी कैमरा
एटीएम में कैश रखने वाले बॉक्स को चोरों ने गैस कटर से चारों तरफ से काटकर
कैश उड़ा लिया है। एटीएम में हुई चोरी की बात सामने आते ही सुरक्षा अधिकारी
रवि कुमार ने पुलिस को सूचित किया।
इस पर सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर
पहुंची। एटीएम बूथ में सीसीटीवी खराब होने समेत गार्ड के नहीं होने जैसी
बात सामने आने के बाद पुलिस इसमें किसी अंदर के व्यक्ति का हाथ होने का
अंदेशा जता रही है।
इस संबंध में पुलिस ने बैंक प्रबंधन की लापरवाही का
मामला भी दर्ज किया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार के अनुसार
इस मामले में बैंक प्रबंधन से भी बातचीत की जा रही है।
डेढ़ साल पहले भी ऐसी ही हुई थी वारदात
करीब डेढ़ साल पहले सेक्टर-4/7
चौक पर भी ऐसी ही वारदात सामने आई थी। इसमें बदमाश एटीएम को ही ले गए थे।
पुलिस जांच में रोहतक में एक खेत में मशीन मिली थी। इसमें रोहतक और नजफगढ़
के बदमाशों ने इसे अंजाम दिया था।
इस वारदात के बाद पुलिस को इस गिरोह के
लोगों के फिर से सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है।
तीन स्थानों पर लाखों की चोरी
गुड़गांव के अलग-अलग तीन स्थानों पर लाखों की चोरी कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महालक्ष्मी
अपार्टमेंट निवासी नरेश कालिया ने सुशांतलोक थाने में शिकायत दी है कि
चोरों ने उसके मकान से दिनदहाड़े ताला तोड़कर लाखों की ज्वेलरी समेत नगदी
चोरी कर ली।
सेक्टर-56 स्थित मकान नंबर 465 में रहने वाले डॉक्टर उपेंद्र
गाभा ने सेक्टर-56 थाने में शिकायत दी है कि चोरों ने शुक्रवार की रात उसके
मकान से इंवर्टर, बैट्री व ज्वेलरी चोरी कर ली।
तीसरे मामले में सेक्टर-23
में चोरी का मामला सामने आया है। इसमें पुनीत ने शिकायत में बताया किचोरों
ने उसके मकान से करीब सवा लाख की नगदी समेत ज्वेलरी चोरी कर ली। पुलिस ने
मामले दर्ज कर लिए हैं।