फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thieves caught by their sleeper

चोरों को चप्पल ने पहुंचाया जेल, जानिए कैसे?

Wed, 02 Apr 2014 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 02 Apr 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
Thieves caught by their sleeper

नोएडा के उन चोरों को अपनी चप्पल छोड़ना महंगा पड़ा। अगर उन्होंने अपनी चप्पल ना छोड़ी होती तो शायद आज वो जेल में नहीं होते। थाना सेक्टर-49 में व्यक्ति से लूट का प्रयास कर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने उनकी चप्पल के सहारे धर दबोचा।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बाइक बरामद की हैं। इसमें एक बाइक चोरी की निकली, जबकि दूसरी बाइक के बारे में का पता नहीं चला है।

चप्पल बनी सबूत

Thieves caught by their sleeper

चौकी प्रभारी सेक्टर-51 हर्ष भदौरिया सोमवार रात गश्त कर रहे थे। पुलिस को आता देख बदमाश बिना लूटपाट किए भागने लगे। इसमें एक बदमाश की चप्पल घटना स्थल पर छूट गई। पुलिस ने चप्पल को लेकर लुटेरों की घेराबंदी शुरू कर दी। तभी सेक्टर-51, डी-ब्लॉक के सामने तीन युवक एक बाइक पर आते दिखाई दिए। उसके बाद पुलिस ने उन्हें रोक कर जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सतर्कता से पकड़े गए बदमाश

Thieves caught by their sleeper

पुलिस ने जब उन्हें रोककर जांच की, तो देखा कि एक युवक के पैर में चप्पल ही नहीं है। पुलिस ने जब्त चप्पल को उसकी चप्पल से मिलान किया, तो वे लूट का प्रयास करने वाले बदमाश निकले।

पुलिस ने आरोपी अखिलेश उर्फ मुरका मूल निवासी बिहार, वर्तमान पता होशियारपुर, संदीप निवासी जौनपुर, वर्तमान पता मोरना गांव और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा और छुरा बरामद किया है। पीड़ित की पहचान रवि निवासी सेक्टर-34 के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed